काकतिया विवि फार्मेसी एलुमनी ने मनाई गोल्डन जुबली
हैदराबाद, काकतिया विश्वविद्यालय फार्मेसी एलुमनी असोसिएशन ने 50 वर्षों का जश्न मनाया। आयोजित गोल्डन जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना सरकार के प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री डी. श्रीधर बाबू और सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री कोमटी वेंकटरेड्डी उपस्थित थे।
प्रदर्शनी मैदान में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. प्रताप रेड्डी के साथ मंत्रियों ने विशेष स्मारिका का विमोचन किया, जो विश्वविद्यालय की 50 वर्ष की गौरव गाथा को समर्पित है। यह स्मारिका डॉ. सिरिशा कलम द्वारा तैयार की गई है। उन्होंने पिछले पाँच दशकों में विश्वविद्यालय से निकले हजारों एलुमनी से संपर्क कर उनके अनुभव, संदेश, लेख और तस्वीरें एकत्र कीं।
यह भी पढ़ें… मूल्य और संस्कृति के बिना शिक्षा निरर्थक : वेंकय्या नायुडू
अतिथि वक्ताओं ने डॉ. सिरिशा कलम के कठिन और प्रेरणादायक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। एलुमनी सदस्यों ने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह का समापन विश्वविद्यालय गान और स्वर्णिम स्मृतियों के साथ हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



