सदाचरण ही उन्नति का मार्ग : सौभाग्यमती माताजी

हैदराबाद, चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, केसरबाग, आगापुरा में आचार्य सिद्धांतसागरजी महाराज की शिष्या गणिनी आर्यका सौभाग्यमती माताजी के सान्निध्य में कल्पद्रुम महामंडल विधान की आराधना जारी है। आराधना के 8वें दिन सौभाग्यमतीजी ने अपने प्रवचन में सदाचरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उन्नति का एकमात्र मार्ग सदाचरण है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सौभाग्यमतीजी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में उन्नति करने के लिए उस क्षेत्र के क्रियाकलापों के अनुरूप आचरण अत्यंत आवश्यक है। चाहे वह धार्मिक क्षेत्र हो, राजनीतिक, सामाजिक, व्यावसायिक क्षेत्र हो या परिवार हो। सभी क्षेत्रों में सदाचरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आचरण से ही जीवन का विकास होता है और लोगों में आदर का भाव पैदा होता है।

सदाचरण जीवन का वास्तविक आभूषण है

सौभाग्यमतीजी ने कहा कि सदाचरण किसी यूनिवर्सिटी या पाठशाला में नहीं सिखाया जाता है। व्यक्ति को अपने परिवार, समाज और गुरु से मिली शिक्षा के जरिये सदाचरण का ज्ञान प्राप्त होता है। शनिवार को कल्पद्रुम महामंडल विधान की आराधना में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य नंदलाल देवेन्द्र बाकलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ। कन्हैयालाल धनराज झांझरी परिवार ने चक्रवर्तै इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।

कुबेर इंद्र बनने का लाभ प्रमोद पंकज जैन परिवार तथा राजा श्रेयांश बनने का लाभ जीवनलाल रुचि जैन परिवार ने लिया। इसी प्रकार भगवान की शांति धारा करने का सौभाग्य कन्हैयालाल, धनराज झाँझरी परिवार ने प्राप्त किया। विधान की सभी गतिविधियाँ छतरपुर (मध्य प्रदेश) से बाल ब्रह्मचारी पंकज भैयाजी के निर्देशन में संपन्न हुई।

यह भी पढ़े : मोक्ष मार्ग का हेतु है निर्दोष सम्यक दर्शन : सौभाग्यमती माताजी

अनुष्ठान में दिगम्बर जैन संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार काला, उपाध्यक्ष जम्बू कुमार सोगानी, मंत्री विनोद बज, कोषाध्यक्ष संजीव कासलीवाल, धर्म प्रभावना प्रचारक प्रमोद पहाड़े, सह-कोषाध्यक्ष महावीर चांदुवाड़, संगठन मंत्री अनिल सेठी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण पांड्या, रमेश काला, सुभाष लोहाड़े, अनिल बाकलीवाल, सुनील पहाड़े, सुरेन्द्र बाकलीवाल, पवन काला, अरुण कटनेरा, ललित ठोलिया, आशीष पांड्या, अविनाश पहाड़े,

सुरेशचंद बज, जीवनलाल जैन, सचिन गोधा, पवन गोधा, नवीन गोधा, संजय कासलीवाल, संजय पांड्या, सुशीला देवी पहाड़े, सुशीला दोशी, सरला पहाड़े, अल्का पहाड़े, आशा पहाड़े, प्रेमलता गोधा, निर्मला कासलीवाल, गरिमा पहाड़े, ममता बड़जात्या, रेणुका पहाड़े, नीता पांड्या, कोमल चांदुवाड़, अश्विनी जैन, रोहिणी जैन, संध्या जैन, गुरु माँ सौभाग्यमती महिला मंडल, इंंद्रपुरी महिला मंडल की सदस्याओं आदि ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button