गंगा-जमुनी संस्कृति के संरक्षण हेतु सरकार प्रतिबद्ध : कोंडा सुरेखा
हैदराबाद, वन तथा पर्यावरण मंत्री कोंडा सुरेखा ने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य की गंगा-जमुना संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। कोंडा सुरेखा ने आज सिकंदराबाद के कुम्मारी गुड़ा स्थित देवी श्री मुथ्यालम्मा के मूर्ति पुनर्स्थापना समारोह में भाग लेते हुए कांग्रेस सरकार के समावेशी शासन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने क्षतिग्रस्त मूर्ति को पुनर्स्थापित करने का अपना वादा पूरा किया। इसके चलते देवी मुथ्यालम्मा की 250 किलोग्राम की नई पंचलौह मूर्ति को यहाँ यथाशीघ्र स्थापित किया गया। मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार भी किया गया, ताकि इसकी भव्यता बढ़े। उन्होंने पुनर्निर्माण और पुनस्थापना प्रक्रिया के दौरान धैर्य और सहयोग के लिए स्थानीय निवासियों और भक्तों की प्रशंसा की। कोंडा सुरेखा ने कहा कि पिछली मूर्ति के अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संविधान द्वारा परिकल्पित सभी समुदायों की मान्यताओं और परंपराओं का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतफत्व में संस्कृति सद्भावना पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि हैदराबाद एक मिनी इंडिया के रूप में उभर रहा है, जो विभिन्न धर्मों और संस्वफढतियों का जीवंत मिश्रण है। कांग्रेस सरकार सभी समुदायों की आस्था, परंपराओं और आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए कल्याण कार्यों हेतु प्रतिबद्ध है। शांति और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएँ विकास में बाधक होती हैं। सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
परिवहन और बीसी कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने विपक्षी दलों से मंदिरों और प्रार्थना स्थलों की घटनाओं पर राजनीति न करने की अपील की। अवसर पर सिकंदराबाद कैंट विधायक श्रीगणेश, उपमहापौर श्रीलता शोभन रेड्डी, सनत नगर कांग्रेस प्रभारी कोटा नीलिमा, कांग्रेस नेता तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।