हैदराबाद, भारास के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार से वर्कर टू ओनर योजना को संक्रांति पर्व से पहले तक प्रारंभ करने की माँग की। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर बीआरएस सिरसिल्ला के करीब 10 हजार बुनकरों के साथ शहर में व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।
केटीआर ने सिरसिल्ला दौरे के दौरान पूर्व केसीआर शासन के दौरान निर्मित शेड का जायजा लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीड़ी बनाने का काम कर स्वास्थ्य से खेल रही महिलाओं को स्वस्थ वातावण में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व केसीआर सरकार ने सिरसिल्ला शहर के पड़ोस में 200 एकड़ भूमि पर अपरल पार्क के समीप 400 करोड़ रुपये खर्च से वर्कर टू ओनर कार्यक्रम प्रारंभ किया था। उन्होंने कहा कि इसी कार्यक्रम के अंतर्गत 2 वर्ष पूर्व ही करीब 50 शेड निर्माण पूरे कर दिए गए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल रखा है।
यह भी पढ़ें… भारत-पाक मध्यस्थता पर चीन के दावों का केंद्र को खंडन करना चाहिए: ओवैसी
