हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने स्पष्ट किया कि फिल्म उद्योग पर निगरानी की आवश्यकता है और सरकार उद्योग की व्यवस्थाओं पर किसी भी तरह का नियंत्रण बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि सभी को कानून के दायरे में ही काम करना होगा। उन्होंने बताया कि वे उद्योग के मामले में तटस्थ रहेंगे। तेलुगु फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों ने आज रेवंत रेड्डी से उनके जुबली हिल्स स्थित आवास पर मुलाकात की।
इनमें निर्माता अल्लू अरविंद, डी. सुरेश बाबू, बापीनीडु, निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास, बोयापाटी श्रीनिवास, वंशी और अन्य शामिल थे। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार वेम नरेंदर रेड्डी और तेलंगाना फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू ने भाग लिया। अवसर पर रेवंत रेड्डी ने कहा कि फिल्म उद्योग में काम करने का माहौल अच्छा होना चाहिए। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए वे फिल्म श्रमिकों से भी बात करेंगे। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि फिल्म उद्योग को सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने आगे सुझाव देते हुए कहा कि उद्योग में नए लोगों के कौशल में सुधार के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।
यह भी पढ़ें… दमरे महाप्रबंधक ने किया हैदराबाद डिवीजन का निरीक्षण
तेलंगाना सरकार का फिल्म उद्योग सुधार संकल्प
उद्योग के विभिन्न पहलुओं में कौशल विकास के लिए कोष स्थापित करना अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि कौशल विश्वविद्यालय में फिल्म उद्योग के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने फिल्म उद्योग में विवाद को खत्म करने के लिए ही श्रमिकों की हड़ताल समाप्त कराने की पहल की है। सीएम ने आगे कहा कि उद्योग में निर्माताओं और श्रमिकों के मामले में सुधारों की आवश्यकता है।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि निर्माताओं को श्रमिकों के साथ मानवीय व्यवहार करना चाहिए। इस संबंध में यह अच्छा होगा कि निर्माता, श्रमिक और सरकार मिलकर एक नीति बनाएँ। उन्होंने आश्वासन दिया कि हमारी सरकार फिल्म श्रमिकों और निर्माताओं की भी रक्षा करेगी। अवसर पर उन्होंने कहा कि तेलुगु फिल्म उद्योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। तेलंगाना में फिल्म उद्योग महत्वपूर्ण उद्योग है। हैदराबाद में भी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग हो रही है। राज्य में और अधिक तेलुगु फिल्मों की शूटिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य तेलुगु फिल्म उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाए रखना है।
