राज्यपाल ने किया जैन महिला परिषद अधिवेशन का उद्घोष : संस्कृति, सेवा और सम्मान का संगम

हैदराबाद, अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद सरोवर हैदराबाद द्वारा प्रांतीय अधिवेशन एवं अलंकरण समारोह सांस्कृतिक रूप से संगीत एवं भजन संध्या के साथ मनाया गया। मियाँपुर स्थित माय होम ज्वेल के सेंट्रल गार्डन में सरोवर झंकार के बीच सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने अपने संबोधन में जैन समाज के मानवीय मूल्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि तेलंगाना जैन महिला परिषद अधिवेशन संस्कृति, सेवा और प्रेरक नेतृत्व का सजीव प्रतीक है। अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद ने देशभर में 50,000 से अधिक सदस्यों को समाजसेवा से जोड़ा है। स्वच्छता, पोषण, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय सहयोग अनुकरणीय है।

जैन समाज सेवा और संस्कारों की ज्योति का प्रतीक

राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा का संदेश सिखाता है कि जहाँ करुणा होती है, वहाँ संघर्ष नहीं होता। परिषद सच्चे अर्थों में करुणा और एकता की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने पूर्वोत्तर भारत में जैन समाज की ऐतिहासिक उपस्थिति और उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि जैन समुदाय भारत की एकता का प्रतीक है। सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने अपने संबोधन में कहा कि जैन समाज भले ही संख्या में छोटा है, परंतु उसका योगदान राष्ट्र की आत्मा के समान महान है।

जैन समुदाय ने सदैव अहिंसा, अनुशासन और सत्य के मूल्यों से समाज को दिशा दी है। महिला परिषद ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में जो कार्य किए, वह प्रेरणादायी हैं। समुदाय विनम्रता और निस्वार्थ सेवा की मिसाल है। अपोलो की प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने कहा कि जैन समुदाय परिवार, व्यवसाय और देश के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। जैन समाज की संस्कृति, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा भावना भारत को महान बनाती है। यह देखकर खुशी होती है कि परिषद न केवल समाज सेवा कर रही है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में भी संस्कारों की ज्योति प्रज्ज्वलित कर रही है।

Ad

अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने महिलाओं और टीमों को सम्मानित किया। साथ ही पिछले दो वर्षों में सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक, धार्मिक और नैतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अवॉर्ड प्रदान किए गए। बेस्ट मेंबर का सम्मान अरहम टीम की विन्या जैन को, बेस्ट बोर्ड मेंबर का पुरस्कार तेलंगाना अरहम टीम की मोनिका जैन को, बेस्ट सचिव के रूप में धरोहर टीम की आरती छाजेड़ को प्रदान किया गया।

जैन महिला परिषद ने उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

श्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में निजामाबाद की दर्शना जैन, अपराजिता टीम की नीतू जैन और अमृता टीम की अमृता जैन को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ठ परियोजना श्रेणी में प्रथम स्थान धरोहर टीम के फन फूड फेयर, द्वितीय स्थान सरोवर टीम के भोजनशाला प्रॉजेक्ट तथा तृतीय स्थान आगन टीम के सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन प्रॉजेक्ट को प्राप्त हुआ। दक्षिण भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम का अवॉर्ड सरोवर टीम को, उत्कृष्ठ बोर्ड मेंबर के रूप में सरोवर टीम की निकिता हीरावत को और श्रेष्ठ सोशल एक्टिविस्ट के रूप में स्वाति संदीप जैन को सम्मानित किया गया।

आउटस्टैंडिंग फैमिली अवॉर्ड की श्रेणी में रेखा दिनेश जैन, रीता महेश जैन और श्वेता अमित जैन को सम्मानित किया गया। विशेष सम्मान के रूप में सुरेश कुमार जैन, राजस्थान से आए गायक अजीत जैन और केल्ड एंड माइंस के सलाहकार सुरेशचंद्र शर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। राजस्थान के कलाकार अजित जैन और उनकी टीन ने भजनों से समा बांधा।

परिषद की राज्य इकाई की प्रांतीय अध्यक्ष शिल्पा जैन, सचिव प्रीति जैन, कोषाध्यक्ष कृष्णा जैन, उपाध्यक्ष रीटा जैन, सह-सचिव शुभा जैन, केंद्रीय चेयरपर्सन रेखा जैन, रेणु शाह, केंद्रीय सांस्कृतिक चेयरपर्सन प्रियंका जैन, अनुभा जैन, सारोवर अध्यक्ष श्वेता जैन, सचिव विनीता जैन, कोषाध्यक्ष निकिता हीरावत, सह-सचिव नीता जैन, सह-कोषाध्यक्ष रचना जैन, कार्यकारी सदस्य दिव्यानी जैन और सहायक सचिव प्रीति जैन ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button