राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने शिक्षिकाओं को प्रदान किए लैपटॉप
हैदराबाद, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में अक्षय विद्या फाउंडेशन की शिक्षिकाओं को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने कहा कि लैपटॉप शिक्षण को बेहतर बनाएंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान अज्ञानता और गरीबी की बेड़ियों को तोड़ता है, जबकि शिक्षा व्यक्तिगत क्षमता को उजागर करते हुए सशक्त समुदायों का निर्माण करती है। राज्यपाल ने 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की गारंटी देने वाले अनुच्छेद 21ए पर भी प्रकाश डाला।
यह भी पढ़ें… सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएगा दमरे : संजय कुमार
अवसर पर उन्होंने अक्षय विद्या फाउंडेशन द्वारा वंचित बच्चों के लिए की जा रही सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि लैपटॉप शिक्षण को बेहतर बनाएंगे, डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देंगे, सीखने के अंतर को पाटेंगे और छात्रों को डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करेंगे। सशक्त युवा, प्रबुद्ध छात्र और मजबूत शिक्षा प्रणाली विकसित भारत की नींव हैं। राज्यपाल ने अपने संबोधन में हाशिए पर रहने वाले बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में रिमिनी स्ट्रीट के कॉर्पोरेट समर्थन और महिला शिक्षकों की भूमिका की सराहना की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



