राज्यपाल ने की प्रशिक्षु सिविल सेवकों से भेंट

हैदराबाद, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने आज राजभवन में तेलंगाना को आवंटित 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण के तहत सहायक कलेक्टरों से भेंट कर बातचीत की। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर जिष्णु देव वर्मा ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बात करते हुए लोगों से जमीनी स्तर पर जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा करना, लोगों से मिलना तथा उनकी समस्याओं को समझना ही जनसेवा का सार है।

तेलंगाना को आवंटित अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना नवाचार और विकास में सार्थक योगदान के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रधान सचिव एम. दानाकिशोर ने प्रशिक्षु अधिकारियों को राजभवन की भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी दी। अवसर पर एमसीआरएचआरडीआई की उपाध्यक्ष और महानिदेशक शांति कुमारी, पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. के. ऊषा रानी, प्रशिक्षु अधिकारी सौरभ शर्मा, सलोनी छाबड़ा, हर्ष चौधरी, कैरोलिन चिंगथियानमावी, कोय्यादा प्रणय कुमार उपस्थित थे।

Ad

यह भी पढ़ें… पुलिस आयुक्त ने की मानसून तैयारियों की समीक्षा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button