राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने किया तेलुगु तल्ली प्रतिमा का अनावरण
हैदराबाद, तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज विधानसभा परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और तेलंगाना तल्ली प्रतिमा का अनावरण किया।
विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने विधानसभा परिसर में तेलंगाना तल्ली प्रतिमा का अनावरण किया। इसी तरह उन्होंने अभिभाषण में तेलुगु के सम्मान के साथ-साथ त्रिभाषा सूत्र को महत्व दिया। अंग्रेज़ी के साथ-साथ तेलुगु और हिन्दी भाषा का भी प्रयोग किया। राज्यपाल के इस कदम से जहां हिन्दी को सदन में स्थान मिला है, वहीं तेलुगु भाषा भाषियों के बीच उनका तेलुगु भाषा के प्रति सम्मान भी चर्चा विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना विधानसभा : राज्यपाल के अभिभाषण से विपक्ष असंतुष्ट
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



