हैदराबाद में अमृतेश्वर महादेव मंदिर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव
हैदराबाद, विश्व जागृति मिशन हैदराबाद मण्डल के तत्वावधान में श्री सुधांशुजी महाराज द्वारा संस्थापित मंचिरेवुला, नारसिंगी स्थित अमृतधाम आश्रम के अमृतेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव व आश्रम के विशाल प्रांगण में शिव-पार्वती कल्याण महोत्सव धूमधाम से भक्ति भाव वातावरण में संपन्न हुआ।



















यहाँ हैदराबाद मण्डल के सत्संग व मीडिया प्रभारी राजकुमार दायमा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर अमृतधाम आश्रम के अमृतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से अभिषेक व पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई। इस महत्वपूर्ण महोत्सव में नगर के हजारों शिव भक्तों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके अलावा शिव पार्वती कल्याण महोत्सव मुख्य यजमान मिशन के केंद्रीय प्रधान प्रेमसिंह राठौड़, आसमान कंवर राठौड़, हैदराबाद मण्डल के महामंत्री अशोक कुमार अग्रवाल, शिबानी मैथी, आशीष मैथी ने आश्रम के वैदिक विद्वान ब्राह्मण पंडित सर्वज्ञ शर्मा व शशि शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न किया। इसमें भगवान शिव शंकर की बारात धूमधाम से बाजे-गाजे व आतिशबाजी के बीच नाचते गाते हुए अमृतेश्वर महादेव मंदिर से सत्संग हॉल तक निकली।
यह भी पढ़ें… श्री दिव्य श्रावक सामायिक और अरबुदगिरी तीर्थ यात्रा
महोत्सव में पधारे भक्तों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गयी। सभी ने भगवान भोलेनाथ के अलौकिक श्रृंगार दर्शन का लाभ लिया। आईएएस नवीन मित्तल ने सपत्निक अभिषेक व कल्याण महोत्सव में भाग लिया। उनका शॉल व श्रीफल द्वारा मिशन के राष्ट्रीय प्रधान प्रेम सिंह राठौड़ व हैदराबाद मंडल के अशोक कुमार अग्रवाल ने सम्मान किया। मध्यरात्रि में महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें विश्व जागृति मिशन के राष्ट्रीय प्रधान प्रेम सिंह राठौड़, आसमान कंवर राठौड़, उर्मिला साबू, सुमेर सिंह राठौड़, अशोक कुमार अग्रवाल, सज्जन लाल श्रीवास्तव, पी. रघुवीर, राजकुमार दायमा, राजू भागचंदानी, भरत कुमार सुत्रवे, लक्ष्मण बिरादर, राजकुमार मालगे, सुनील गोस्वामी, भाग्य नारायण, सुधा सिंह, सुदेश दत्ता, पूनम दत्ता, श्वेता दत्ता, किरण अग्रवाल, मेघा बस्सी आदि ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



