ग्रेटर हैदराबाद संघ ने किया दीक्षार्थी का अभिनंदन

हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, ग्रेटर हैदराबाद काचीगुड़ा के तत्वावधान में दीक्षार्थी दिलीप कुमार धोका के अभिनन्दन समारोह का आयोजन श्री पूनमचंद गांधी जैन स्थानक, काचीगुड़ा में किया गया। ग्रेटर हैदराबाद संघ के महामंत्री पवन कटारिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दीक्षार्थी का जयकारों के साथ स्वागत किया गया।

श्री चंदनबाला महिला मंडल एवं बहू मंडल की ओर से चौबीसी मंगल गीतों का आयोजन किया गया। पवन कटारिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए दीक्षार्थी दिलीप कुमार धोका का जीवन परिचय दिया। उन्होंने बताया कि दीक्षार्थी दिलीप की जैन भगवती दीक्षा आगामी 11 जून को रायचूर में पार्श्वचंद्रजी म.सा. एवं पदममुनिजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में होगी।

ग्रेटर हैदराबाद संघ के संघपति स्वरूपचंद कोठारी, वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रकाशचंद लोढ़ा, निवर्तमान अध्यक्ष गौतमचंद डंक, अध्यक्ष अन्नराज बाफना, मंत्री धर्मेंद्र नाहर, जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी, किशोर खिंवसरा, मंजू श्रीश्रीमाल ने दीक्षार्थी की अनुमोदना में भावों की अभिव्यक्ति दी। ग्रेटर हैदराबाद संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा दीक्षार्थी की खोल भराई एवं स्वागत अभिनंदन किया गया।

अवसर पर श्रमणोपासक संघ रामकोट, डबीरपुरा श्री संघ, शाहअलीबंडा श्री संघ, जयमल जैन श्रावक संघ, अशोकनगर श्री संघ, श्री आंध्र जैन स्वाध्याय संघ, जैन कॉन्फ्रेंस प्रांतीय युवा महिला शाखा, चंदनबाला महिला मंडल, चंदनबाला बहू मंडल, श्री वर्धमान जैन युवा संगठन, ऋषभ जैन युवा मंडल, गुरु सुमति सेवा समिति, प्राज्ञ श्री संघ, रत्नवंश श्रावक संघ, खिंवसरा परिवार एवं अन्य संघों, संस्थाओं, मंडलों एवं श्रावक-श्राविकाओं द्वारा दीक्षार्थी का अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें… भाग्यनगर श्रीराम नवमी उत्सव समिति का कार्यालय उद्घाटित

विभिन्न लोगों ने किया दीक्षार्थी दिलीप कुमार धोका का अभिनंदन

संघ की ओर से पवन कटारिया द्वारा श्री जयमल जैन श्रावक संघ और धोका परिवार को अभिनंदन समारोह के लिए काचीगुड़ा संघ प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया गया। अभिनंदन समारोह में चौबीसी मंगल गीतों की प्रभावना और अल्पाहार के लाभार्थी कुंदनमल, जोधराज, निर्मल कुमार खिंवसरा परिवार मालाकुंटा को संघ की और से धन्यवाद दिया गया। जीतो द्वारा विश्व शांति के लिए आयोजित किए जाने वाले नवकार महामंत्र जाप में सपरिवार भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया।

अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद काचीगुड़ा के संघपति स्वरूपचंद कोठारी, वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रकाशचंद लोढ़ा, मार्गदर्शक शांतिलाल गुंदेचा, पुखराज कामदार, निवर्तमान अध्यक्ष गौतमचंद डंक, अध्यक्ष अन्नराज बाफना, कार्याध्यक्ष विनोद कीमती, स्वागत अध्यक्ष वसंतराज पितलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक तातेड़, उपाध्यक्ष अशोक खिंवसरा, गौतम चोरड़िया, सज्जन गुंदेचा, नेमीचंद बुबकिया, महामंत्री पवन कटारिया, मंत्री धर्मेंद्र नाहर, विक्रम कीमती, सहमंत्री मानक पोकरणा, प्रेम कोठारी, राजेंद्र कटारिया, नवल बाफना, रमन धोका, महेंद्र पितलिया, सह कोषाध्यक्ष अशोक चाणोदिया, अन्य संघो के पदाधिकारी किशोरचंद मुथा, पारसमल रांका, जयप्रकाश मकाना, जे. पारसमल कटारिया, सुरेश बोहरा, विमल तातेड़, पुखराज तातेड़, अशोक धोका, ललित धोका, अखेराज कोठारी, अरुण मुथा, राजेश भंडारी, किशोर लोढ़ा, महावीर कामदार, वसंत बागमार, मोहनलाल खिंवसरा, सुरेश खिंवसरा, निर्मल खिंवसरा, सतीश खिंवसरा, किशोर खिंवसरा, मानक खिंवसरा, प्रमोद खिंवसरा, आशीष खिंवसरा, कुणाल खिंवसरा, गौतम बागमार अनिल बल्लावत, सुनील बल्लावत, राजेश भंडारी, अशोक पितलिया, मनोहर बागमार, रिखबचंद मुणोत, सुनील चोपड़ा, दिलसुखराज दफ्तरी, कमल डंक, मुकेश गांधी, सुरेंद्र पीपाड़ा, गौतमचंद बरड़िया, पुष्पा कीमती, चंदाबाई सिंघवी, चंद्रकला कोठारी, सुखी देवी डंक, संपतबाई कोठारी, लीलादेवी कटारिया, पदमा बरमेचा, रेखा कोठारी, प्रियंका कटारिया, शशि कोचेटा, राजश्री बरमेचा, प्रिया कीमती, प्रीति चुतर व अन्य ने दीक्षार्थी का अभिनंदन किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button