एएनएन अवॉर्ड्स में ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने हासिल किए तीन पुरस्कार

हैदराबाद, हैदराबाद आधारित भारतीय एनीमेशन कंपनी ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई में आयोजित एनिमेशन एंड मोर शिखर सम्मेलन के तहत आयोजित एनिमेशन एक्सप्रेस एएनएन अवॉर्ड्स-2025 में तीन पुरस्कार अपने नाम किए।

जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रीन गोल्ड एनिमेशन की फ्रेंचायजी ने एएनएन अवॉर्ड्स-2025 में तीन श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किए। इनमें सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फुल लेंथ फीचर फिल्म-छोटा भीम : ढोलकपुर से हवा हवाई (वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी-पोगो द्वारा निर्मित, ग्रीन गोल्ड आईपी के साथ), सर्वश्रेष्ठ शीर्षक गीत-समय चक्र में छोटा भीम (गौरव मालानी और सीमा मालानी द्वारा संगीत) तथा सर्वश्रेष्ठ स्टोरी बोर्ड कलाकार छोटा स्टार्टअप : दादीज़ किचन एपिसोड (वैकीटून स्टूडियोद्वारा स्टोरीबोर्ड,ग्रीन गोल्ड केआईपी पर आधारित) शामिल हैं। यह सम्मान न केवल ग्रीन गोल्ड के प्रमुख पात्रों की वैश्विक प्रतिध्वनि को प्रदर्शित करता है, बल्कि विभिन्न माध्यमों और भौगोलिक क्षेत्रों में फैली मूल भारतीय कहानियों को पोषित करने की उनकी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

यह भी पढ़ें… दमरे के ग्यारह कर्मियों को प्रदान किया गया सुरक्षा पुरस्कार

ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलका ने कहा कि दो दशकों से भी अधिक समय से ग्रीन गोल्ड भारत में एनिमेशन को नए सिरे से परिभाषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। छोटा भीम की कथाओं से लेकर छोटा स्टार्टअप जैसे नए आख्यानों का एएनएन अवॉर्ड्स में वैश्विक दिग्गजों के साथ उत्सव मनाया जाना टीम और भागीदारों की रचनात्मकता तथा जुनून का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एनिमेशन अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, यह संस्कृति बन गया है। इस प्रकार के सम्मान हमें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं, क्योंकि हम डिज़्नी का भारत में जवाब बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। साथ ही छोटा स्टार्टअप की जीत ग्रीन गोल्ड की नवाचार और पोर्टफोलियो में विविधता लाने की क्षमता को दर्शाती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button