तेलंगाना राज्यस्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट में हनीश व अभिजीत अगले चरण में

हैदराबाद, नगर के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी हनीश ने अरिहान को बिना किसी दिक्कत के सीधे सेटों में 11-3, 11-6, 11-2 से तेलंगाना राज्यस्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट के बालक अंडर-13 विभाग के एकल क्वालीफाइंग राउंड में हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। यहाँ लाल बहादुर स्टेडियम पर आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन दिन बालक अंडर-17 विभाग के क्वालीफाइंग राउंड के एक मैच में अभिजीत ने ई. तरुण को 11-4, 11-2, 11-1 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन तेलंगाना खेल प्राधीकरण की वीसी एण्ड एमडी ए. सोनी बालादेवी ने किया। अवसर पर तेलंगाना टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी पी. प्रकाश राजू, के.के. महेश्वरी, नागेन्दर रेड्डी, राजकुमार, ए. नरेश रेड्डी, श्रीकांत, रामू, दीपेश सिंह तथा के. श्रीधर उपस्थित थे।

परिणाम इस प्रकार हैं :

अंडर-13 बालक क्वालीफाइंग राउंड : ए. हनीश ने अरिहान को 3-0 से, ए. हनीश ने आश्रित को 3-0, के. सुब्रत ने आदि गुप्ता को 3-0 से, के. सुब्रत ने निवान घोष को 3-1 से, एम. विहान ने एम. रयान को 3-0 से, एम. विहान ने मंगांग को 3-0 से, जैन अर्नाम ने अजित को 3-0 से, जैन अर्नाम को भारद्वाज से वॉकओवर मिला, के. लोहित ने अर्नव कुमार को 3-0 से, के. लोहित-एवीएससी ने के. धैर्य को 3-0 से, ई. हरि ने अक्षित को 3-0 से, ई. हरि ने रोहित रेड्डी को 3-1 से, वी. मनप्रीत ने वार्शिक को 3-1 से, वी. मनप्रीत ने एलन को 3-0 से, जयश्रीपाल रेड्डी ने सिद्धार्थ को 3-0 से हराया।

यह भी पढ़ें… एलावेनिल वलारिवान ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

अंडर-17 बालक क्वालीफाइंग राउंड : अभिजीत ने ई. थारुन को 3-0 से, अभिजीत ने महास्विन को 3-1 से, यशवसीन ने यशराज को 3-0 से, यशवसीन ने साधवानी को 3-2 से, सी. वफढष ने तनय कुमार को 3-1 से, सी. वफढष ने दीप जैन को 3-0 से, हिआन ने ज्वालिथ को 3-1 से, हिआन ने एस. आचार्य को 3-0 से, प्रणव ने सात्विक को 3-0 से, प्रणव ने श्रीराम सिद्धार्थ को 3-0 से हराया।(सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button