एचसीएल साइक्लोथन हैदराबाद: 1,900+ साइकिल चालकों ने लिया हिस्सा
हैदराबाद, एचसीएल साइक्लोथन हैदराबाद में देश भर से 1,900 से ज़्यादा साइकिल चालकों ने भाग लेकर साइकिलिंग आयोजन में रिकॉर्ड बनाया। फिटनेस, स्थिरता और सामुदायिक भावना से आयोजित कार्यक्रम के विजेताओं को 33.6 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।







साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) द्वारा तेलंगाना सरकार के सहयोग से आज आयोजित एचसीएल साइक्लोथन में फिटनेस, स्थिरता और सामुदायिक भावना से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। अपना गियर बदलें थीम पर आधारित आयोजन में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक लचीलापन और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने में साइकिल चलाने की परिवर्तनकारी शक्ति पर ज़ोर दिया गया। यह साइकिल दौड़ वट्टिनागुलापल्ले स्थित प्राइम एरिना से शुरू होकर शहरी और हरित गलियारों के मनोरम हिस्सों से गुज़रते हुए पुन प्राइम एरिना पर समाप्त हुई।
एचसीएल साइक्लोथन: सामुदायिक कल्याण के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रमाण
साइकिल रन का उद्घाटन राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि एचसीएल साइक्लोथन जैसे आयोजन फिटनेस, स्थिरता और सामुदायिक कल्याण के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रमाण है। यह देखना प्रेरणादायक है कि जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग साइकिल चलाने की भावना का उत्सव मनाने और स्वस्थ, हरित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए साथ आते हैं।
एचसीएल समूह के अध्यक्ष (रणनीति) सुंदर महालिंगम और भारतीय साइकिलिंग महासंघ के महासचिव मनिंदर सिंह ने उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पावरग्रिड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत किया साइक्लोथन का आयोजन
प्रोफेशनल एलीट रेस (50 किलोमीटर) में पंजाब के हर्षवीर सिंह सेखों और महाराष्ट्र की पूजा बबन दानोले क्रमश पुरुष और महिला वर्ग में विजेता रहे। नवीन जॉन, स्वाति सिंह, सूर्या थातु एवं हर्षिता जाका क्रमश पुरुष एवं महिला श्रेणी में दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। अन्य विजेताओं में संजीव कुमार शर्मा, जीनत अय्यूब सय्यद, विनय गोस्वामी, अंशुल रावुत, राहिल भाटिया, प्रीति गुप्ता, राहुल सज्जनार, अर्पिता केतन पांडेय, कार्तिकेयन कुमार, ओम मीना, बर्नाली महेला, कीर्ति शक्तिवेल, परशुराम छेंजी, कियाना बुरुआ, कार्तिकेयन, सिद्धी वाफेलकर, आशुतोष शुक्ला एवं वंदना सिंह शामिल हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





