स्वास्थ्य प्राथमिक : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस सरकार अगले दस वर्षों तक सत्ता में बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बदनाम करने वालों को जनता को सबक सिखाना चाहिए। कांग्रेस सरकार की रक्षा करना जनता की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि उनकी सरकार के खिलाफ जारी जहरीले प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए स्वास्थ्य का क्षेत्र प्राथमिक है।

रेवंत रेड्डी ने प्रजा पालना – प्रजा विजयोत्सवों के तहत आज यहां चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित आरोग्य उत्सवों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 213 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई और 16 नर्सिंग कॉलेजों, 28 सरकारी संबद्ध हेल्थ केयर कॉलेजों, 32 ट्रांसजेंडर क्लीनिकों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके अलावा, राज्य चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में 442 नव चयनित सिविल सहायक सर्जन, 24 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने इस म़ौके पर स्थापित किये गये विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का, स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राज नरसिम्हा, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर व अन्य नेता व उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ऐलान किया कि शीघ्र ही तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 563 ग्रुप -1 अधिकारी तेलंगाना के पुनर्निर्माण में भागीदार बनने जा रहे है। उन्होंने कहा कि आयोग के खिलाफ कोई आरोप नहीं है और यह आयोग की कार्यक्षमता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button