निशिता डिग्री कॉलेज में हिन्दी दिवस समारोह आयोजित
निज़ामाबाद, जिला मुख्यालय स्थित निशिता डिग्री कॉलेज में हिन्दी दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध हिन्दी सेवक एवं हिन्दी असोसिएट प्रो. डॉ. वासाल वरप्रसाद ने डिजिटल माध्यमों में हिन्दी भाषा की स्थिति एवं संभावनाएँ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अब हिन्दी राष्ट्रभाषा और राजभाषा की सीमा को पार कर अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप मे उभर रही है।
ऐसे समय में इंटरनेट, व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि डिजिटल माध्यमों में सोशल मीडिया के चलते हिन्दी का विस्तार दुनिया भर में हो गया है, जो हिन्दी की उपयोगिता बढ़ाने के लिए सक्षम सिद्ध हो रहा है। कृत्रिम मेधा के इस युग में छात्रों में अभिव्यक्ति और भाषा के सही और सार्थक समझ के विकास से उनके लिए शिक्षा, अनुवाद, मीडिया, यू-ट्यूब आदि में कई अवसर मिल सकते हैं। हिन्दी अध्यापक, अनुवादक, हिन्दी अधिकारी सहित अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को हिन्दी पर प्रवीणता हासिल करनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के निर्देशक डॉ. ओ.एम. शेख ने कहा कि राजभाषा हिन्दी का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है। शिक्षा, व्यापार और सरकारी कार्यालयों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देना होगा, तभी राष्ट्रीय एकता संभव हो सकती है। उन्होंने हिन्दी दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित करने वाली हिन्दी विभागाध्यक्ष लता, मेघा एवं विद्यार्थियों की सराहना की।
यह भी पढ़ें… अविनाश कॉलेज में हिन्दी दिवस समारोह आयोजित
अवसर पर विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषण, गीत और कविताओं के माध्यम से हिन्दी की महत्ता को प्रस्तुत किया। इससे पूर्व आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इसी क्रम में डॉ. वासाल वरप्रसाद का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अकादमिक सलाहकार प्रोफेसर साइलू, प्राचार्या डॉ. स्वप्ना, आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक डॉ. मनोज कुमार, अध्यापक व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



