बीजेआर कॉलेज में हिन्दी दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

हैदराबाद, नारायणगुड़ा स्थित बाबू जगजीवनराम शासकीय स्नातक महाविद्यालय (स्वायत्त) में सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ कॉलेज के सभागार में हिन्दी दिवस समारोह संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य कैप्टन डॉक्टर एम. विजयकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी केवल एक भाषा मात्र ही नहीं, हमारी राष्ट्रीयता अखंडता का प्रतीक है।

अवसर पर मुख्य अतिथि तथा बीज व्याख्यान देते हुए बीडीएल के उप-महाप्रबंधक व तीन-तीन बार राष्ट्रपति अवार्ड ग्रहीता ने कहा कि विचार-व्यवहार और सुकर्म से ही व्यक्तित्व में निखार आता है। हिन्दी में अनंत संभावनाएं हैं, हिन्दी भाषा के माध्यम से केंद्रीय कार्यालयों में रोजगार के अनेक अवसर हैं। समारोह का संचालन महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉक्टर जे. गंगाधर ने किया। डॉ अजय ने आभार प्रकट किया।

Ad

यह भी पढ़ें… हिन्दी महाविद्यालय में हिन्दी दिवस समारोह आयोजित

अवसर पर बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ.सी. राजेश्वर, कॉमर्स प्रोफेसर एच. श्रीनिवास राव, एन.सी.सी. आफिसर डॉ. मनोज कुमार उपस्थित थे। विद्यार्थियों में कु. लक्ष्मी पंचाल, पूजा, स्वाति ने भाषण, शुभांगना एवं सोफिया ने देश भक्ति गीत, सुनयना ने कविता वाचन किया, जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे। हर्ष, पी. शशांक एवं सागर ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button