यूनानी संस्थान में हिन्दी पखवाड़ा समापन

हैदराबाद, केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यालय, राष्ट्रीय त्वचा रोग यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में हिन्दी पखवाड़ा-2025 का समापन समारोह सहायक-निदेशक प्रभारी डॉ अनवर अहमद की अध्यक्षता में संस्थान के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश जैन, विज्ञापन प्रमुख, दैनिक हिन्दी मिलाप उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा प्रभारी एवं नराकास केंद्र सरकार कार्यालय-1 के सदस्य सचिव डॉ. मुहम्मद काश़िफ हुसैन ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के सहायक निदेशक डॉ अनवर अहमद द्वारा मुख्य अथिति को पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

डॉ अनवर अहमद द्वारा स्वागत संबोधन में सर्वप्रथम हिन्दी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया गया। डॉ काश़िफ ने हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विषय में एवं संस्थान में हो रहे हिन्दी के कार्यो का उल्लेख किया। डॉ काश़िफ ने हिन्दी पखवाड़ा की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पखवाड़े के दौरान कुल चार प्रतियोगिताएं; भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं टिप्पणी लेखन आयोजित हुईं।

हिन्दी पखवाड़ा समापन में उत्साही भागीदारी

इनमें संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रकाश जैन ने बहुत सरल एवं सहज भाषा में हिन्दी पखवाड़ा समापन को कार्यालय में हिन्दी में कार्य करने के लिए आरंभ बताया तथा यूनानी संस्थान से अपने आप को हिन्दी के माध्यम से दशको से जुड़ा हुआ बताया। उन्होंने राजभाषा को संघ की भाषा बताते हुए इस भाषा को अपनाने के लिए सभागार में बैठे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रकाश जैन ने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में उन्हें अपने कार्यालय के कार्य को शत प्रतिशत हिन्दी में करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़े : इन्नर व्हील क्लब ऑफ बंजारा द्वारा कैंसर जागरूकता नाट्य मंचन 5 अक्तूबर को

प्रकाश जैन ने हिन्दी को संपर्क की भाषा बताते हुए अपने व्यक्तिगत जीवन के कुछ अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। इस समारोह में संस्थान के सभी अनुसंधान अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षण संकाय एवं स्नाकोत्तर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का समापन डॉ मु. काश़िफ हुसैन के धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button