पुराने शहर में हिन्दू बालिकाएँ खतरे में : बंडी संजय
हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने हैदराबाद के पुराने शहर में नाबालिग हिन्दू बालिकाओं को ड्रग्स की लत में झोंककर बलात्कार करने वाले गिरोह को स्थानीय पुलिस व मजलिस पार्टी का समर्थन मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से तुरंत ही ऐक्शन लेने की माँग करते हुए कहा कि वरना भाजपा खुद पुराने शहर में हिन्दू रक्षक दलों का गठन करेगी। बाद में कानून व्यवस्था बिगड़ने की जिम्मेदार खुद सरकार होगी।
भाजपा मुख्यालय में पीड़ित नाबालिगा के अभिभावकों के साथ मिलकर मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने आरोप लगाया कि पुराने शहर के चारमीनार पुलिस थाना परिधि में मुसलमान ड्रग्स गिरोह नाबालिग हिन्दू बालिकाओं को ड्रग्स की लत का शिकार बनाकर बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। अभिभावकों द्वारा पुलिस में शिकायत करने के बावजूद मजलिस नेताओं के दबाव में आकर पुलिस हल्के ले रही है।
बंडी संजय ने आरोप लगाया कि पुराने शहर के स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाली विशेषकर हिन्दू नाबालिग बालिकाओं को ड्रग्स मिली चॉकलेट खिलाकर नशे का आदी बनाकर अश्लीलता को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन पुलिस को पता होने के बावजूद कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मांग करते हुए कहा कि ईमानदार पुलिस अधिकारियों की विशेष टॉस्कफोर्स टीम का गठन करें और मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं।
ड्रग्स रैकेट पर सख्त कार्रवाई की मांग
बंडी संजय ने मांग करते हुए कहा कि ड्रग्स रैकेट में कौन हैं? पर्दे के पीछे से उन्हें कौन सहयोग कर रहा है? अभिभावकों को असहयोग कर गिरोह का साथ देने वाले पुलिस अधिकारी कौन हैं, उनकी पहचान करें और तुरंत उन पुलिसवालों को निलंबित करके क्रिमिनल केस दर्ज करें। उन्होंने आश्चर्य जताया कि इतना सब कुछ होने के बावजूद मुख्यमंत्री की इंटेलिजेंस व्यवस्था क्या कर रही है, क्यों मुख्यमंत्री को पता नहीं चला है?
एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे राज्य के डीजीपी, पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारियों से भी बात करेंगे क्योंकि राज्य की कानून व्यवस्था प्रदेश सरकार की परिधि का मामला है इसलिए सीधे केंद्र सरकार हस्तक्षेप नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार हल्के लेगी तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा करके पुराने शहर में केंद्रीय बल को उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने शहर के हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे।
आवश्यक हो तो गौरक्षक दलों की तर्ज पर हिन्दू रक्षक दल बनाए जाएंगे। यदि कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई तो उसकी जिम्मेदार राज्य सरकार होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को पता है आरोपी कौन है, परंतु उसका नाम एफआईआर में दर्ज तक नहीं किया जा रहा है, न ही पुलिस गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से दो दशक पूर्व हैदराबाद के पुराने शहर में आकर रह रहे परिवारों की कई नाबालिग बालिकाओं को नशे का आदी बनाकर अश्लीलता का व्यवहार किया जा रहा है।
ड्रग्स गिरोह पर कार्रवाई में पुलिस की लापरवाही
पुलिस में शिकायत करने पर दोषियों पर कदम उठाने के बजाए पुलिस द्वारा अभिभावकों को ही धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाबालिग बालिका को आदिल उर्फ अजीज नामक व्यक्ति ने चॉकलेट में ड्रग्स देकर नशे का आदी बनाया। इसके बाद और बालिकाओं को लाने पर ही ड्रग्स युक्त चॉकलेट देने की बात कहकर अन्य बालिकाओं को भी शिकार बनाया। न्होंने आरोप लगाया कि अभिभावकों की जिद पर पुलिस केस तो दर्ज करती है परंतु आरोपी का नाम एफआईआर में नहीं होता और न किसी को पुलिस गिरफ्तार करती है।
बंडी संजय ने बताया कि यदि किसी को लाया भी जाता है तो मजलिस पार्टी के नेता उन्हें छुड़वाकर लेकर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने बताया कि जब भाजपा की लीगल टीम को भेजा गया और पुलिस पर दबाव बनाया गया तब कहीं जाकर पुलिस हरकत में आई। उन्होंने कहा कि ड्रग्स गिरोह की गिरफ्त में कई बालिकाएं आ चुकी हैं। पुलिस के असहयोग के चलते कुछ अभिभावक पश्चिम बंगाल चले गए हैं।
कुछ स्थानीय बदनामी के डर से आगे नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार नशा मुक्त भारत निर्माण करने के प्रयास कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार वोटों की खातिर मजलिस को खुश करने ड्रग्स युक्त तेलंगाना बनाने के प्रयासों में जुटी है। उन्होंने बालिका के अभिभावकों द्वारा पुत्री को अस्पताल ले जाने के समय आरोपी द्वारा अभिभावकों से छीनकर बालिका को जबरन दुपहिया वाहन पर ले जाने संबंधी सीसी टीवी फुटेज भी दिखाई।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना में कांग्रेस 2034 तक सत्ता में रहेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
पुराने शहर में पुलिस पर पक्षपात के आरोप
बंडी संजय नेकहा कि शारीरिक उत्पीड़न का शिकार बालिकाओं के अभिभावकों को आरोपियों द्वारा धमकी दी गई। यदि किसी से शिकायत की तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और ड्रग्स नहीं देने, अभिभावकों को भी मार डालने की धमकी दी गई । उन्होंने कहा कि भाजपा गोलकोंडा जिला अध्यक्ष उमा महेंदर द्वारा पुलिस थाने जाकर शिकायत करने पर भी केस दर्ज नहीं किया गया।
बंडी संजय ने कहा कि वे (केंद्रीय मंत्री) मणिपुर में थे, तब महेंदर से फोन पर मामले की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि तुरंत ही भाजपा के वकील एंथोनी रेड्डी के नेतृत्व में लीगल टीम भेजी गई तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद स्थानीय एसआई के फोन करने पर आरोपी ने बालिका को एक घंटे में लाकर छोड़ दिया। पीड़िता भरोसा केंद्र में इलाज पा रही है।
बंडी संजय ने कहा कि पुराने शहर में होमगार्ड से लेकर बड़े पुलिस अधिकारी तक की पोस्टिंग मजलिस के कहने पर की जाती है। उन्होंने कहा कि जिसकी सरकार हो उसके साथ मजलिस इसलिए चली जाती है, क्योंकि उनके उद्देश्यों को पूरा करने में आसानी हो। अवसर पर भाजपा विधायक दल के उपनेता पायल शंकर, भाजपा गोलकोंडा जिला अध्यक्ष टी. उमा महेंदर आदि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





