मुजफ्फरनगर में होटल के पीछे मिला लापता कर्मचारी का शव
मुजफ्फरनगर (उप्र), मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में एक होटल कर्मचारी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है और परिवार का कहना है कि हत्या की आशंका है। मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर कस्बे में लापता हुए एक होटल के कर्मचारी का शव मंगलवार को होटल के पीछे से बरामद हुआ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनुराग गुप्ता (32) मीरापुर थाना क्षेत्र के शिव होटल में काम करता था और सोमवार को अचानक लापता हो गया था। सूत्रों ने कहा कि उसका शव आज होटल के ही पीछे से बरामद किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए होटल के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। इस बीच, मृतक के परिवार के सदस्यों ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



