ऋतिक बनाम जूनियर एनटीआर: आसान नहीं थी टक्कर

त्रतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ के चर्चे पिछले साल से हो रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दमदार ऐक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। अब डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया है कि फिल्म के सीन में उन्हें सबसे ज्यादा वक्त लगा है। त्रतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की रिलीज का इंतजार हर किसी को है।

वॉर 2 इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए साउथ सुपरस्टार जूनियार एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर आए दिन नई -नई खबरें सामने आती रहती हैं। कभी फिल्म के ऐक्शन को लेकर तो कभी शूटिंग की डीटेल्स को लेकर। ये फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी की साल 2025 की मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है। अयान ने फिल्म के उस सीन को लेकर बात की, जिसे शूट करने में उन्हें सबसे लंबा वक्त लगा।

यह भी पढ़े : वॉर 2 का ग्लोबल आइमैक्स रिलीज़ 14 अगस्त को

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित यह बड़ी पैन-इंडिया ऐक्शन स्पेक्टेकल फिल्म है। वहीं स्पाई यूनिवर्स की ये छठी फिल्म होने वाली है, जिसके चलते इसके ब्लॉकबस्टर होने के चांस और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। अयान ने हाल ही में फिल्म को लेकर खुलासा किया है कि उन्होंने पूरी तरह से वॉर 2 की कहानी को गढ़ने पर फोकस किया क्योंकि वह चाहते थे कि फिल्म में ऐसी भिड़ंत हो जो भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों त्रतिक रोशन और एनटीआर को आमने-सामने लाने के लिए बेस्ट हो।

वॉर 2: त्रतिक रोशन और एनटीआर की ऐतिहासिक भिड़ंत, अयान मुखर्जी का विज़न

अयान कहते हैं, वॉर 2 जैसी पसंदीदा फ्रेंचाइजी को आगे ले जाना एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और इस पर अपनी छाप छोड़ना भी। मैंने वॉर 2 को डायरेक्ट करने को एक एंटरटेनिंग अवसर के रूप में देखा, जिससे मैं पहली फिल्म को एक सलामी दे सकूं। अगर ऐसा न हो तो इस तरह की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में मज़ा नहीं आता। निर्देशक के तौर पर मुझे ईमानदारी से कहना है कि मैंने खुद को पूरी तरह इस अनुभव में डुबो दिया ताकि दर्शकों को एक नई जर्नी पर ले जा सकूं।

अयान ने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे कहा, वॉर 2 की हर एक चीज़ को बहुत सोच-समझकर प्लान किया गया है ताकि थिएट्रिकल एक्सपीरियंस को अगले लेवल पर ले जाया जा सके। सबसे ज़्यादा समय हमने ऐक्शन सीन और कहानी-खासकर उस संघर्ष को रचने में लगाया, जो त्रतिक रोशन और एनटीआर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत को वाजिब बना सके। बता दें, अयान वॉर 2 को भारतीय सिनेमा की ताकत का सेलिब्रेशन मानते हैं, क्योंकि यह फिल्म त्रतिक और एनटीआर जैसे सितारों को एक साथ लाती है और एक ऐसा थिएट्रिकल अनुभव पेश करती है जो दर्शकों की सांसें रोक दे। वॉर 2 दुनियाभर के थिएटर में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button