हैदराबाद: अंबरपेट अपहरण मामले में पीड़ित की पूर्व पत्नी समेत 10 गिरफ्तार
हैदराबाद, पुलिस ने 29 अक्तूबर को अंबरपेट डीडी कॉलोनी में हुए अपहरण मामले पर पर से पर्दा उठाते हुए मामले की कई पहलू सार्वजनिक किये हैं। पूर्वी क्षेत्र के डीसीपी बालास्वामी के अनुसार, अंबरपेट पुलिस ने इस घटना में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि मंत्री श्याम नाम के एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया था और उससे 1.5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। आरोपियों के पास से तीन कारें, दो दोपहिया वाहन और आठ मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में पता चला है कि छह आरोपियों ने श्याम का अपहरण करने के लिए किराए की कारों का इस्तेमाल किया था।
मुख्य आरोपी माधवीलता ने अमेरिका में श्याम से शादी की और तीन साल बाद अलग हो गई। बाद में श्याम ने अपना नाम बदलकर ‘अली’ रख लिया और फातिमा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने खुलासा किया कि श्याम ने अपने पिता से विरासत में मिली लगभग 20 करोड़ रुपये की संपत्ति बेच दी थी। अपहरण के आरोप में माधवी लता को गिरफ्तार किया गया है।
सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग से पुलिस को मिली सफलता
पुलिस ने रामनगर निवासी साईं को इस मामले का मुख्य मास्टरमाइंड बताया है। एक अन्य आरोपी, जी. प्रीति, महिला बाउंसर के रूप में काम करती है। एल. सरिता नाम की एक महिला घटना से दो दिन पहले तक पीड़ित के अपार्टमेंट में रहती थी और उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित को चेरलापल्ली इलाके में ले जाया गया और दो जगहों पर ले जाकर 30 लाख रुपये की मांग की गई। उसी समय श्याम ने अपने दोस्त को फोन किया, जिसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बाद में श्याम चालाकी से भाग निकला और पुलिस को सारी जानकारी दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। डीसीपी बालास्वामी ने कहा कि मामले में बाकी चार लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




