हैदराबाद : रिश्वतखोरी के आरोप में बिजली विभाग के 8 अधिकारी निलंबित

हैदराबाद, तेलंगाना सौउदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (टीएसएसपीडीसीएल) द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इन अधिकारियों पर उपभोक्ताओं से विभिन्न सेवाओं के बदले रिश्वत मांगने और वसूलने के गंभीर आरोप हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, कंपनी में स्थापित विशेष इकाई एंटी ब्राइब सेल (एबीसी) को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ इंजीनियरिंग अधिकारी नए बिजली कनेक्शन देने, पैनल बोर्ड लगाने और ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत करने जैसी सेवाओं के लिए मोटी रकम की मांग कर रहे हैं।

18 फरवरी को प्रबंध निदेशक द्वारा एबीसी सेल को प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान मामले की गंभीरता सामने आई। जांच में पाया गया कि संबंधित अधिकारी न केवल सीधे रिश्वत मांग रहे थे, बल्कि कुछ मामलों में फोन पर उपभोक्ताओं से कमीशन की मांग करते हुए भी पकड़े गए।

यह भी पढ़ें… संगारेड्डी : विचाराधीन कैदी की हार्ट अटैक से मौत

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों से यह भी खुलासा हुआ कि कथित रूप से घूस की रकम डिजिटल माध्यमों विशेष रूप से फोनपे जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए ली गई। डिजिटल लेन-देन के रिकॉर्ड ने आरोपों को और मजबूत किया, जिसके बाद राज्य सरकार ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सभी आठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित अधिकारियों में असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर (एडीई), असिस्टेंट इंजीनियर (एई) और सब-इंजीनियर शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button