हैदराबाद : गांजा, ओजी कुश के साथ आरोपि गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए गांजा और ओजी कुश के साथ कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग छापेमारी में 400 ग्राम गांजा और 25 ग्राम ओजी कुश जब्त किए गए, जबकि भद्राचलम में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 51.9 किलो गांजा, एक कार और दोपहिया वाहन जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने दो अलग-अलग मामलों में 400 ग्राम गांजे तथा 25 ग्राम ओजी कुश के साथ कुल 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के इंस्पेक्टर नागराजू ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों जरिए जानकारी मिलने के बाद लोअर टैंक बंड के अंतर्गत डीएमआर मील्स के पास एक दुकान पर छापेमारी करते हुए 400 ग्राम गांजा ज़ब्त किया गया। इस मामले में, मुशीराबाद के राहुल व नंदकिशोर को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए मुशीराबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।
25 ग्राम ओजी कुश के साथ एक अंदर
एसटीएफ के इंस्पेक्टर नागराजू ने बताया कि कोंडापुर रोड नंबर 3 पर बॉटनिकल गार्डन के पास 25 ग्राम ओजी कुश के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मेलारीशेट्टी साई वर्मा को ओजी कुश की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए शेरिलिंगमपल्ली की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 51.9 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार, कार, दोपहिया जब्त
आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व भद्राचलम की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश 51.9 किलो गांजे के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कार, दोपहिया, 2 सेलफोन्स को भी जब्त किया गया।

खम्मम आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त गणेश ने बताया कि भद्राचलम के कूनावरम क्रॉस रोड पर एक संदिग्ध कार की तलाशी लेते हुए 51.9 किलो गांजा जब्त किया गया। इस मामले में, कार चालक केरल के जकारिया परयाल और नासिर पुरदिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने ओडिशा से गांजा लेकर भद्राचलम के रास्ते केरल जाने का खुलासा किया।
यह भी पढ़े : पुराने शहर में पान शॉप मालिक की हत्या के मामले में 5 गिरफ्तार
आरोपियों ने सूर्या पेट के के. रवि नामक तस्कर के साथ मिलकर गांजा तस्करी करने की जानकारी दी। इसके बाद रवि के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गांजे को कार के इंजन के बीच छिपाया गया था, पुलिस ने गांजे के साथ एक कार और एक बाइक को भी जब्त कर लिया। भद्राचलम की आबकारी पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



