हैदराबाद एयरपोर्ट पर 1.19 किलो सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, राजस्व प्रवर्तन निदेशालय (डीआरआई) ने शमशाबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 1196.20 ग्राम स्मगलिंग का सोना जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह शाहजहां से एयरपोर्ट पहुंचे यात्री ने सोने का पिघलाकर 11 छड़ों में बदलकर लोहे की बॉक्स में छिपा दिया था। जांच के दौरान संदेह होने पर बॉक्स की तलाशी लेने पर उसमें से 11 छड़ों में कुल 1196.20 ग्राम सोना बरामद हुआ।

यात्री से पूछताछ के बाद उसके सहयोगी आंध्र प्रदेश के वाईएसआर जिला में रहने वाले व्यक्ति को भी डीआरआई की क्षेत्रीय टीम ने गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के खिलाफ कस्टम एक्ट, 1962 की धारा 110 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button