हैदराबाद : छठ पर्व में अस्ताचल सूर्य को दिया गया अर्घ्य

Ad

हैदराबाद, जन सेवा संघ, हैदराबाद के तत्वावधान में नगरत्रय के विभिन्न स्थानों पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व उत्साह के साथ हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने सपरिवार मनाया। मंगलवार को सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन होगा। नेकलेस रोड पर जन सेवा संघ हैदराबाद द्वारा विशेष रूप से छठ पूजा के लिए हुसैन सागर में छठ पूजा भव्यता से की गई।

नगरत्रय के विभिन्न घाटों व तालाबों में लोगों ने पत्नी के साथ फलों व अन्य सामग्री का आदान-प्रदान कर छठ महापर्व को उत्साह के साथ मनाया। उत्तर भारतीयों द्वारा मनाए जाने वाले लोक आस्था के सबसे बड़े महापर्व छठ पूजा में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर समस्त जगत वासियों के सुखमय जीवन हेतु प्रार्थना की गई।

छठ पर्व पर जन सेवा संघ की सराहनीय व्यवस्थाएँ

अवसर पर केन्द्राय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व पहले बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता था, लेकिन आज देश भर में इसे श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। भगवान सूर्य एवं छठी मैया की पूजा कर महिलाएँ परिवार, पति, बच्चों के स्वास्थ्य, समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होने कहा कि बिहार के लोगों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री ने विशेष रेल गाड़ियाँ चलायीं, ताकि लोग अपने गाँव में जाकर पर्व को परिवार के साथ मना सकें।

नगर में जगह-जगह बेबी पाउंड एवं हुसैन सागर में कई जगह छठ पर्व की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई। चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर होगा। उन्हेंने छठी मैया से सभी को सुख समृद्धि प्रदान कर जीवन को खुशहाल बनाने की कामना की। उन्होंने कहा कि जन सेवा संघ द्वारा नगर के 30 से अधिक स्थलों पर छठ पर्व की विशेष व्यवस्था की गयी, इसके लिए संघ के कार्य की सराहना करते हैं।

Ad

मुशीराबाद के विधायक एम. गोपाल ने सभी को छठ की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज यह पर्व एक जगह तक सीमित नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में मनाया जाता है। इसमें राज्य सरकारों के सहयोग से व्यवस्था की जाती है। उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की। पार्षद सी. सुचित्रा ने तेलंगाना सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना करते हुए संघ द्वारा विभिन्न स्थानों पर किये गये आयोजनों की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें… राजस्थानी स्नातक संघ का दीपावली स्नेह मिलन उल्लासपूर्ण रहा

जन सेवा संघ ने विभिन्न स्थलों पर की छठ व्यवस्था

मंत्री किशन रेड्डी, विधायक एम. गोपाल, पार्षद सी. सुचित्रा सहित अन्य का स्वागत आईपीएस वी.के. सिंह, अध्यक्ष आर.पी.सिंह, महासचिव राजीव रंजन चौबे, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी सीताराम ठाकुर सहित अन्य ने किया। संघ ने हजारों की संख्या में उपस्थित समाज बंधुओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त कर संघ द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही संघ का सदस्य बनने की प्रेरणा दी। इसके अलावा तेलंगाना सरकार द्वारा की गई व्यवस्था पर आभार जताया।

जन सेवा संघ द्वारा नेकलेस रोड सहित बंडा चेरुवु सफीलगुड़ा, गणेश निमज्जन राजेन्द्र नगर, श्री वेंकटेश्वर स्वामी धातुनगर, बालानगर शिवालय, अशफाक सागर सुभाष नगर, हाईटेंशन कापरा लेक, मल्लाना टेंपल यापराल, बतुकम्मा घाट उप्पल, वेनल्लागुडा चेरुवु जीडिमेट्ला, रायदुर्गम गच्ची बावली, नागमाता आर.के. पुरम, बतुकम्मा मियाँपुर, बतुकम्मा अलवाल, शामीरपेट लेक, बोडुप्पल स्टोन, दुर्गा मंदिर पटनचेरू, बतुकम्मा बोलारम व अन्य स्थलों पर छठ पूजा की विशेष व्यवस्था की गई। अवसर पर जन सेवा संघ के अध्यक्ष आर.पी. सिंह, उपाध्यक्ष गोविन्द तिवारी, महासचिव राजीव रंजन चौबे, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी सीताराम ठाकुर, घाट प्रभारी एस.पी. सिंह, हरि सिंह, दिनेश चंदन, मदनलाल रावल, मनोज कुमार यादव, नारायण ओझा, सुबोध कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button