हैदराबाद: सरूरनगर और नारायणगुड़ा में 6.3 किलो गांजे के साथ गिरफ्तारी
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की सरूरनगर जिला टास्क फोर्स ने 3.7 किलो गांजे के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया। डीटीएफ के इंस्पेक्टर सत्यनारायण राव ने बताया कि सरूरनगर सागर रिंग रोड के आसपास के इलाकों में लातूर से गांजा लाकर बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन चलाते हुए मोहम्मद इरफान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए 3.7 किलो गांजा जब्त किया गया। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया। सरूरनगर की आबकारी पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
2.6 किलो गांजे के साथ आरोपी धरा गया
आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व नारायणगुड़ा की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 2.6 किलो गांजे के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि नारायणगुड़ा मेट्रो स्टेशन सिग्नल के पास टाइम इंस्टीट्यूट के सामने गांजा बिक्री की सूचना पर विशेष जाँच अभियान चलाते हुए संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्ति को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 2.6 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख मुसाफिर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से गांजे के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को जब्त किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



