हैदराबाद : शहर में तीन समूहों में खूनी झड़प
हैदराबाद, शहर में पिछले 20 घंटों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में तीन ग्रुपों के बीच खूनी झड़प होने से दहशत फैल गई। पहली घटना बोइनपल्ली थाना परिधि के हशमतपेट में हुई, जहाँ मो. अरमान और विरोधी ग्रुप बबलू के बीच एक चाय की दुकान पर छोटी सी बात को लेकर हाथापाई हो गई, जिसमें दोनों ग्रुपों के चार लोग घायल हो गए।
बोइनपल्ली पुलिस इंस्पेक्टर एन. तिरुपति के अनुसार, घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थित बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों ग्रुपों से प्राप्त शिकायत के आधार पर परस्पर मामले दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दूसरी घटना फलकनुमा थाना परिधि मो. मोइज और अब्दुल अजगर के दोनों ग्रुपों के बीच झड़प हुई।
यह भी पढ़े : हैदराबाद में जल्द शुरू होगा हेलीकॉप्टर पर्यटन
दोनों ग्रुपों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों ग्रुपों के कुछ लोग घायल हो गए। फलकनुमा इंस्पेक्टर ई. जंगय्या ने बताया कि इस घटना को लेकर काउंटर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। तीसरी घटना अत्तापुर थाना परिधि के अंतर्गत प्रकाश में आई, जहाँ चिंतलमेट में मो. जहीर व मो. इकबाल ने साथियों के साथ मिलकर विरोधी ग्रुप के मो. सद्दाम का अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद शुक्रवार की रात को वे सद्दाम की बुरी तरह से पिटाई कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने यह देखकर डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों ग्रुपों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन प्रारंभ की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



