हैदराबाद : मेट्रो स्टेशन पर यात्री के बैग से गोली बरामद, जांच शुरु

हैदराबाद, कुकटपल्ली पुलिस क्षेत्र के मूसा पेट मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के बैग से गोली बरामद गई। मेट्रो प्रबंधन ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार का रहने वाले मोहम्मद कल रात मूसा पेट मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। काउंटर पर टिकट कटाने के बाद उसने अपना बैग जांच के लिए स्कैनिंग मशीन में रखा, चेकिंग के दौरान युवक के बैग से 9 एमएम की गोली मिली।

बताया जाता है कि मोहम्मद प्रगति नगर में रहते हुए फैब्रिकेशन यूनिट में काम करता है। उसके बैग की स्कैनिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने गोली देखी और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पुलिस के हवाले किया। मेट्रो सुरक्षा अधिकारियों की शिकायत पर कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गोली के बारे में युवक से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े: नागपुर एयरपोर्ट : युवक हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने मूसा पेट मेट्रो स्टेशन पर ही एक चाकूबाजी की घटना हुई थी। उस दौरान 19 वर्षीय युवती को उसके प्रेमी ने ब्लेड से पेट में वार कर घायल कर दिया था। आरोपी शराब की लत के कारण युवती के उससे दूरी बनाने से नाराज़ था। दोनों ने सरकारी स्कूल में 10वीं तक साथ पढ़ाई की थी और बाद में दोस्ती प्रेम में बदल गई थी, लेकिन आरोपी के नशे की लत लगने के बाद रिश्ते बिगड़ गए थे। इस घटना के बाद से ही मेट्रो स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई थी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button