हैदराबाद : डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी कार, बाल-बाल बचे 8
हैदराबाद, हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-65) पर इनोवा कार अनियंत्रित होकर गुंदरामपल्ली के पास डिवाइडर से टकराने के पटल गई। इसी दौरान, कुछ ही क्षणों में कार में आग भी लग गई।कार में सवार सभी 8 लोगों ने समय पर कार से बाहर निकलने अपनी जान बचायी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही थी।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : मार्मिक कहानियां छोड़ गया दर्दनाक बस हादसा
अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी खा गई और सड़क किनारे जाकर रुक गई। हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही पलों में वाहन में आग भड़क उठी। पास से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में सवार परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलने पर चिट्याल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



