हैद्रा आयुक्त ने लिया तम्मिडिकुंटा के पुनरुद्धार कार्यों का जायजा

हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी हैद्रा के आयुक्त एवी रंगनाथ ने कहा कि आईटी कॉरिडोर माधापुर में लोगों के लिए एक और आकर्षण का केंद्र शीघ्र उपलब्ध होगा। तम्मिडिकुंटा को पुनरुद्धार के साथ प्राकृतिक झील में बदलने का कार्य जारी है।

हैद्रा आयुक्त रंगनाथ ने अधिकारियों के साथ तम्मिडीकुंटा का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले यहां मलजल भर जाने के कारण असहनीय बदबू का माहौल था। हैद्रा ने कंटीली झाड़ियों, प्लास्टिक कचरे और गाद को हटाकर झील को प्राकृतिक रूप प्रदान करने का प्रयास किया है। झील के आस-पास के अतिक्रमण हटा दिये गये हैं। गाद हटाने और क्षेत्रफल बढ़ाने से अब यह क्षेत्र 29 एकड़ तक विस्तारित हो गया है। शिल्परामम् की ओर मुख्य प्रवेश द्वार के साथ यह अधिक आकर्षक बन गया है।

Ad

यह भी पढ़ें… हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने दिया नालों से गाद निकालने में तेजी लाने का निर्देश

रंगनाथ ने तालाब के चारों ओर एक मजबूत बाँध के निर्माण के साथ-साथ इनलेट और आउटलेट के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को झील को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए सुझाव दिया कि शिल्परामम् में बाढ़ का पानी जमा न हो, इसके लिए इनलेट विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तम्मिडीकुंटा में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यहाँ बांध के किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि बच्चों के खेलने की सुविधाएं भी स्थापित की जाएं। अतिरिक्त आयुक्त एन अशोक कुमार और एसीपी श्रीकांत भी अवसर पर उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button