हैदराबाद : सड़क हादसों में स्कूली छात्रा समेत चार लोगों की मौत

Ad

हैदराबाद, नगर एवं सीमांत क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में स्कूली छात्रा समेत चार लोगों की मौत हो गई। जुबली हिल्स थाना परिधि में आरटीसी की इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मूलतः कोनासीमा अंबेडकर ज़िला आंध्र प्रदेश निवासी कांची प्रसाद एक वर्ष पूर्व अपनी पत्नी सुनीता और दो बच्चों कांची कीर्तिका (14) और कांची साई (11) के साथ रोजगार की तलाश में हैदराबाद आ गया था। जुबली हिल्स रोड नं. 58 प्लॉट नं. 1147 स्थित अपार्टमेंट में वॉचमैन के रूप में कार्यरत करते हुए पुल्लय्या अपने परिवार के साथ रह रहा था। उसकी पत्नी सुनीता उसी अपार्टमेंट में घरेलू नौकरानी के रूप में कार्यरत थी। उसकी लड़की कीर्तिका वेंकटराव नगर स्थित सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा और पुत्र साई छठी कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे। प्रसाद रोज उन्हें स्कूल छोड़ता और लाया करता था।

दिलसुखनगर और मलकपेट में सड़क हादसों से हड़कंप

दोपहर 12.45 बजे प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल पर दोनों बच्चों को बिठाकर स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में मेट्रो पिल्लर नं. 1536 के पास सड़क पर पानी जमा हुआ था और पीछे से आरटीसी की इलेक्ट्रिक बस आ रही थी। सड़क की बाई ओर एक बीएमडब्ल्यू कार अवैध रूप से पार्क की गई थी। कार से टकराने से बचने के लिए प्रसाद ने अपनी मोटरसाइकिल दाई ओर मोड़ दी, उसी समय पीछे से आ रही इलेक्ट्रिक आरटीसी बस से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी कीर्ति का स्कूल बैग टकरा गया, जिस कारण तीनों गतिमान मोटरसाइकिल से गिर गए और कीर्ति का आरटीसी बस के पिछले पहिये के नीचे कुचल गई।

इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना में मलकपेट पुलिस के अनुसार, सद्गुरु नगर कॉलोनी, एल.बी. नगर निवासी एन. सुरेश की पत्नी एन. राजेश्वरी (45) अपनी माँ लीलावती, पुत्र दीपराज व अन्य तीन रिश्तेदारों के साथ गत 30 मार्च को ऑटो ट्रॉली में बैठकर जलपल्ली से एल. बी. नगर जा रही थी। रास्ते में दिलसुखनगर मेट्रो पिल्लर नं. 1518 के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो ट्रॉली पलट गई और इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राजेश्वरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Ad

तूपरान और हयातनगर में सड़क दुर्घटनाओं से गई जान

उपचार के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। नगर के सीमांत क्षेत्र तूपरान थाना परिधि के अंतर्गत तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पेड़ से टकराने के कारण ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वेंकटाईपल्ली ग्राम, तूपरान निवासी तिगुल्ला बाला नरसिम्हुलू (53) ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था। गत 22 मार्च को वह ट्रैक्टर लेकर कुछ कार्य हेतु रायपोल मंडल के वड्डेपल्ली गाँव जा रहा था। रास्ते में नरसमपल्ली के पास बाला नरसिम्हा का रक्तचाप अचानक बढ़ गया और उसका सिर चकराने लगा। इस कारण उसका तेज रफ्तार ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया और अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया और ट्रैक्टर की स्टीयरिंग बाल नरसिम्हा के पेट पर लग गयी।

यह भी पढे़: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

इस हादसे में घायल बाल नरसिम्हा को स्थानीय विजेता अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद उसे उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में नगर के सीमांत क्षेत्र हयातनगर थाना परिधि में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि माल ग्राम याचारम मंडल पद्मा नरसिम्हा का पुत्र पद्मा साई कृष्णा (20) निजी तौर पर कार्यरत था। गत 3 अप्रैल को वह मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में एचडीएफसी बैंक, हयातनगर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल साई कृष्णा को उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ आज सुबह उसकी मौत हो गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button