हैदराबाद : अवैध रूप से शराब बेचने वाला गिरफ्तार

हैदराबाद, दक्षिण-जोन टास्क फोर्स पुलिस ने बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से शराब बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 60 हजार रुपये मूल्य की विभिन्न ब्रांड की 57.2 लीटर (318 शराब की बोतलें) शराब जब्त की। जारी प्रेस विज्ञप्ति में अतिरिक्त टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त अंदे श्रीनिवास राव ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर टास्क फोर्स पुलिस इंस्पेक्टर के. आदी रेड्डी ने मीरचौक निवासी व पेशे से व्यापारी पी. नरसिंग राव को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े: हैदराबाद में एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त

उसके पास से विभिन्न ब्रांड की 318 शराब की बोतलें जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि नरसिंग राव विभिन्न वाइन शॉप से थोक मात्रा में शराब की बोतलें खरीदकर इसे अपने घर में रखकर ऊँचे दाम पर बेच रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए मीरचौक पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Exit mobile version