हैदराबाद तेलंगाना का सबसे स्वच्छ शहर

Ad

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद ने राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करते हुए तेलंगाना का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त किया। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले कचरामुक्त शहरों में हैदराबाद को छठा स्थान और 7 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार नई दिल्ली के लोनी विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।

हैदराबाद के नागरिक प्रशासन एवं शहरी विकास सचिव डॉ. के. इलंबर्ती और जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से पुरस्कार प्राप्त किया। अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त रघु प्रसाद, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एसई कोटेश्वर राव, अभियंता श्रीनिवास रेड्डी, एएसबीएम यशश्री रेड्डी, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुदर्शन और सफाई कर्मचारी उर्मिला की उपस्थिति रही।

इस वर्ष के सर्वेक्षण में ग्रेटर हैदराबाद ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में कचरा मुक्त शहर श्रेणी में 6वाँ स्थान हासिल किया। उसे 7-स्टार रेटिंग प्रदान की गई। शहर को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) श्रेणी में वाटर प्लस प्रमाणन प्राप्त हुआ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पुरस्कार समारोह के दौरान घोषित परिणामों के अनुसार, इस वर्ष चार श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए, जो स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में शहरी स्थानीय निकायों के अथक प्रयासों को मान्यता देते हैं।

जनभागीदारी और सफाई कर्मचारियों के प्रयासों से मिली मान्यता : महापौर

जीएचएमसी महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी और उप महापौर मोते श्रीलता ने जीएचएमसी को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। महापौर ने अपने बयान में कहा कि जीएचएमसी ने पिछले वर्ष 9वें रैंक के साथ 5 स्टार रेटिंग प्राप्त की थी, जबकि इस वर्ष और बेहतर प्रदर्शन करते हुए छठी रैंक के साथ 7 स्टार रेटिंग प्राप्त की। महापौर ने जीएचएमसी आयुक्त, संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को बधाई दी।

उप महापौर मोते श्रीलता ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार ने निगम की ज़िम्मेदारी और बढ़ा दी है। पुरस्कार से प्रेरित होकर ग्रेटर हैदराबाद को देश में स्वच्छता, हरियाली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए और अधिक मेहनत की जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button