हैदराबाद देश का चौथा क्रिप्टो निवेश हब
हैदराबाद, क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच की ताज़ा रिपोर्ट के अननुसार, हैदराबाद क्रिप्टोनिवेश में देश में चौथे स्थान पर है। हालांकि इस मामले में राजधानी दिल्ली-एनसीआर पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है।
क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच अपनी नयी रिपोर्ट क्रिप्टो पोर्टफोलियो दूसरी तिमाही की जारी है। इस रिपोर्ट में देश के 2 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के निवेश रुझानों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद ने क्रिप्टो निवेश में 4.6 प्रतिशत का योगदान के साथ पूरे भारत में क्रिप्टो निवेश के मामले में चौथा स्थान हासिल किया है। कॉइनस्विच के वाइस प्रेसिडेंट बालाजी श्रीहरी ने कहा कि जारी वर्ष की दूसरी तिमाही क्रिप्टो के लिए ग्लोबल ब्रेकआउट क्वार्टर साबित हुआ है और भारत भी इस दौड़ में पीछे नहीं है। बिटकॉइन की कीमत 123,000 डॉलर के पार जाना पश्चिमी देशों की नीति में बदलाव और निवेशकों का बढ़ता भरोसा जैसे तत्वों ने भारत में क्रिप्टो अपनाने की लहर पैदा की है।
हैदराबाद में संतुलित निवेश, स्थिर लाभ, क्रिप्टो को लेकर निवेशकों का एक संतुलित और सतर्क दृष्टिकोण देखा गया है। 2025 में यहां निवेशकों की प्राथमिकता बड़े और प्रतिष्ठित टोकन रहे हैं, जिनमें लार्ज कैप टोकन 37.25 प्रतिशत, ब्लू चिप टोकन 25.62 प्रतिशत, मिड कैप टोकन 30.41 प्रतिशत और स्माँल कैप टोकन मात्र 6.71 प्रतिशत है। स्पष्ट होता है कि हैदराबाद के निवेशक दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ स्थिरता और नवीन अवसरों के बीच संतुलन साध रहे हैं। यही कारण है कि 67.20 प्रतिशत पोर्टफोलियो फिलहाल मुनाफे में हैं, जो हैदराबाद की विवेकपूर्ण निवेश नीति को दर्शाते हैं। देशव्यापी रुझान में युवा आगे हैं और महिलाएं भी इस व्यवस्था से जुड़ रहीं हैं। 71.7 निवेशक 35 वर्ष से कम उम्र के हैं, जिनमें 26–35 वर्ष के लोग सबसे आगे हैं। 44.4 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी देखी गयी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



