हैदराबाद : बेंगलुरू से कीम्स अस्पताल पहुँचाए गए लंग्स
हैदराबाद, ऑपरेशन ग्रीन चैनल के तहत प्रत्यारोपण हेतु लंग्स बेंगलुरू से सिकंदराबाद स्थित कीम्स अस्पताल पहुँचाए गए।बेंगलुरू हवाई अड्डे से एक विशेष दल लंग्स लेकर शमशाबाद हवाई अड्डा पहुँचा।
इसके बाद एक विशेष एंबुलेंस में विशेष दल के साथ प्रत्यारोपण हेतु लंग्स कुछ ही देर में कीम्स अस्पताल पहुँचाए गए, जहाँ ऑपरेशन के जरिए एक रोगी को लंग्स प्रत्यारोपित किए गए। इस कार्य में सहयोग देने वाली आम जनता, वाहन चालकों आदि के प्रति यातायात पुलिस ने आभार जताया।
यह भी पढ़ें… आदित्य डिग्री कॉलेज या बिजनेस स्कूल को संबद्धता नहीं : ओयू
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






