हैदराबाद : शराब पीने के दौरान हमला कर लूटपाट

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मेडीपल्ली थाना परिधि में देर से प्रकाश में आई एक घटना में सुनसान इलाके में शराब पी रहे व्यक्ति पर तीन लोगों ने हमला कर उसके पास से दो तोला सोने की चेन, सेलफोन और उसका पर्स लूट लिया। यह घटना 5 फरवरी को हुई, लेकिन शिकायतकर्ता के इस घटना के बाद अस्वस्थ हो जाने के कारण उसने रविवार को पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत की।

पुलिस के अनुसार, पीरजादीगुड़ा, नरसिम्हा रेड्डी कॉलोनी निवासी एम. अशोक कुमार (46) निजी तौर पर कार्यरत है। गत 5 फरवरी को उसने मल्लापुर के कनक दुर्गा वाइन शॉप से शराब की बोतल खरीदी। इसके बाद वह माणिकचंद क्रॉस रोड व बोडुप्पल के बीच एक निर्माणाधीन वेंचर पर बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आए तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसके पास से सेलफोन, दो तोला सोने की चेन और उसका पर्स छीन लिया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर फरार हो गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… भारी मात्रा में एनडीपीएल शराब की बोतलों समेत कार जब्त

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button