हैदराबाद में आई-बोम्मा व बापम्म वेबसाइट ब्लॉक, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ad

हैदराबाद, कैरेबियाई द्वीपों से संचालित फिल्म पाइरेसी रैकेट के मुख्य आरोपी इम्मादी रवि की गिरफ्तारी के बाद पाइरेसी वेबसाइट आई-बोम्मा और बापम्म फ्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि रवि को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार रात विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश करने के बाद 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। 

बताया गया कि हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने आज सुबह पाइरेसी वेबसाइट आई-बोम्मा और बापम्म फ्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया है। रवि तेलुगू और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों एवं ओटीटी कंटेंट को पाइरेसी वेबसाइट आई-बोम्मा और बापम्म फ्लेटफॉर्म पर अपलोड करता था। जिससे तेलुगू फिल्म उद्योग के अलावा अन्य भाषाओं की फिल्मों को हजारों करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ। बताया गया कि शुक्रवार को रवि की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पता चला है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी में भी शामिल है। विजयवाड़ा में रहने वाला रवि तकनीकी रूप से बेहद कुशल और शिक्षित है। उसने अपनी हैकिंग विशेषता का उपयोग नई रिलीज फिल्मों की पाइरेसी में किया, वह कैरेबियाई द्विपों में जाकर ही पायरेटेड फिल्मों को अपनी वेबसाइटों पर अपलोड करता था। यह भी बताया गया कि पुलिस उसकी 7 दिनों की पुलिस हिरासत में लेने के लिए सोमवार को कोर्ट में याचिका दायर करने वाली है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button