हैदराबाद : मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
हैदराबाद , हैदराबाद में एक बार फिर आपसी रंजिश ने जान ले ली। मामूली कहासुनी के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना केपीएचबी पुलिस थाना क्षेत्र की है, जहां नगर निगम के कर्मचारियों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
नगर के केपीएचबी पुलिस क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते झगड़े में युवकों ने व्यक्ति की डंडों और लोहे की छड़ों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, केपीएचबी, धर्म रेड्डी कॉलोनी फेज-1 में रहने वाला 57 वर्षीय नेट्टे मल्लु वह अपने दो बेटों हनुमंतु और तिरुमला नायडू के साथ रह रहा था, वे दोनों ही नगर निगम में कार्यरत हैं।
यह भी पढ़े : दिल्ली पहुँचे म्यांमार साइबर धोखाधड़ी के शिकार तेलंगाना के निवासी
इसी बीच, शुक्रवार रात को एक और नगर निगम कर्मचारी राजू अपने 6 अन्य साथियों के साथ मृतक के घर पहुंचा। आरोपियों ने पहले दोनों भाईयों को घर से बाहर बुलाकर पीटाई की, बीच-बचाव में पिता की हत्या कर दी। केपीएचबी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की तफ्तीश कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





