हैदराबाद : स्कूल लिफ्ट दुर्घटना में सात शिक्षिकाएं घायल

हैदराबाद, निजामपेट क्षेत्र में एक निजी स्कूल में बड़ा हादसा उस समय हुआ जब शिक्षिकाओं को ले जा रही लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। हादसे में कई शिक्षिकाएं घायल हो गईं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बाचुपल्ली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत निजामपेट में स्कूल लिफ्ट दुर्घटना में 7 अध्यापिकाए घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम शिक्षिकाए ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी मंजिल की ओर जा रही थी। इसी दौरान, लिफ्ट के पहली मंजिल चढ़ते ही ससपेन्शन केबल वायर टूट गया और लिफ्ट नीचे जा गिरी।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : पुराने शहर में पान शॉप संचालक की नृशंस हत्या
घटना में, श्रावणी, राजिता, दीपिका, प्रत्यूषा,, राजिनी, नागाश्री, दुर्गा लक्ष्मी को चोटें आयी। इनमें से 4 शिक्षिकाओं को पैरों में फ्रैक्चर हुआ, जबकि तीन आंशिक रूप से घायल हुई। घटना के बाद स्कूल प्रशासन द्वारा घायल शिक्षिकाओं को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी मिलने के बाद बाचुपल्ली पुलिस द्वारा घटनास्थल का दौरा करते हुए मामले की जानकारी जुटाई गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




