हैदराबाद : नगर में गांजा तस्करी के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई तेज
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर गांजा तस्करी के कई मामलों का पर्दाफाश किया। एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि नामपल्ली आबकारी पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मांगर बस्ती में गांजा बिक्री की सूचना मिलने के बाद छापेमारी करते हुए 2.11 किलो गांजे के साथ कांबले रत्न, के. करण और उपाध्याय अमर को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कांबले वंदन, अजय, यू. मधु और अजय के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।
बालानगर में 1.4 किलो गांजा ज़ब्त
एसटीएफ ने बालानगर आबकारी स्टेशन क्षेत्र के फतेहनगर इलाके में गांजा बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ द्वारा बताया गया है कि एस. साईराज को 1.4 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने के. रविंदर के साथ मिलकर गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत बालानगर आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें… चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो देखने के आरोप में 34 गिरफ्तार
मारेडपल्ली में 620 ग्राम गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार
मारेडपल्ली आबकारी पुलिस क्षेत्र में गांजा बिक्री की सूचना पर एसटीएफ ने छापा मारकर एम.अरविंद कुमार और मोहम्मद फैय्याज को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 620 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
एसटीएफ की सब-इंस्पेक्टर मंजू ने बताया कि आरोपी छोटे-छोटे पैकेटों में गांजे की सप्लाई कर रहे थे। वे विशेषकर बस स्टेशन तथा लेबर अड्डों पर गांजे की बिक्री कर रहे थे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



