हैदराबाद : नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ विवाह रचाने वाला अध्यापक गिरफ्तार

हैदराबाद, मलकाजगिरी पुलिस आयुक्तालय के पोचारम आईटी कॉरिडोर पुलिस ने 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अपने प्रेमजाल में फँसाकर उसके साथ चोरी-छुपे विवाह रचाने वाले स्कूल के अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अनोजीगुड़ा स्थित एक निजी स्कूल में भौतिक शास्त्र पढ़ाने वाला पर्रे मैटीन (27) ने उसी स्कूल में 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फँसा लिया। इसके बाद उसने चोरी-छुपे छात्रा के साथ विवाह रचा लिया। छात्रा के गले में बँधी हल्दी की गांठ को देखकर उसके माता-पिता ने उससे पूछताछ की।

यह भी पढ़ें… भारी मात्रा में एनडीपीएल शराब की बोतलों समेत कार जब्त

नाबालिग छात्रा ने अपने माता-पिता को बताया कि स्कूल के अध्यापक ने उसे मंदिर में ले जाकर उसके साथ विवाह कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग के माता-पिता और रिश्तेदार तुरन्त स्कूल पहुँच गए। स्कूल प्रबंधन ने पहले इस प्रकार की घटना होने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में स्कूल प्रबंधन ने इस घटना के बारे में छानबीन करवाई और घटना सही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन ने ही आरोपी अध्यापक को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित नाबालिगा के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने पर्रे मैटीन के खिलाफ पोक्सो अधिनियम व बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button