हैदराबाद, शहर के उप्पल में एक व्यक्ति ने 5 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। लड़के का परिवार छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और रमंतपुर इलाके में एक घर में रहता था। 12 अगस्त को लड़के के माता-पिता ने उप्पल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि बच्चा घर से निकलने के बाद लापता हो गया है।
अधिकारी ने बताया, “लड़का 12 अगस्त को दोपहर करीब 3.30 बजे अपने घर के पास खेलते समय लापता हो गया था।इलाके में उसकी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसके पिता ने अगली सुबह शिकायत दर्ज कराई।”
हालांकि, केसीआर नगर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया।
इंस्पेक्टर ने बताया, “कमर का पता लगाया गया और 15 अगस्त की रात लगभग 8 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह बच्चे को बिस्कुट खरीदने के बहाने केसीआर नगर में अंबेडकर प्रतिमा के पास एक वृक्षारोपण स्थल पर ले गया था।” पुलिस ने बताया कि उसने बच्चे के प्रति यौन इच्छा रखने के बाद अपनी पोल खुल जाने के डर से गला घोंटकर उसकी हत्या करने की बात कबूल की है।
यह भी पढ़े: 5 वर्षीय बालक की बलात्कार के बाद हत्या
कबूलनामे के बाद, अधिकारियों ने बच्चे का शव बागान से बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया। कमर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 103(1) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, 2012 की धारा 5 एवं धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
