हैदराबाद : 4 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
हैदराबाद, हैदराबाद नारकोटिक एनफोर्समेंट विंग ने बोराबंडा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के तहत दो गांजा सप्लायरों और एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 4 किलो गांजा, टीवीएस जूपिटर मोटरसाइकिल और तीन सेलफोन समेत कुल 2.5 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गयी।
नारकोटिक विंग के पुलिस उपायुक्त वैभव गायकवाड़ ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर विंग के इंस्पेक्टर बी. वेंकट और बोराबंडा इंस्पेक्टर एम. सुरेन्दर ने छापा मारकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गांजा तस्कर मलकानगिरी, ओड़िशा निवासी गांजा सप्लायर जी. राकेश उर्फ रेबल (25), बी. विजय कुमार (21) और गांजा तस्कर बोराबंडा निवासी पेशे से कार चालक कोत्ता तिरुमला रेड्डी (27) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तिरुमला रेड्डी ने 7वीं कक्षा तक की पढ़ाई की और कुछ दिन वाटर कैन डेलिवरी बॉय का काम करते हुए फिश एक्वेरियम की शॉप में नौकरी की।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : नशे में स्कूटी पर चढ़ा दी डीसीएम, नवविवाहिता की मौत
इसके बाद उसने अपनी खुद की फिश एक्वेरियम की दुकान खोली और इसके लिए उसने कुछ लोगों से पैसे उधार ले रखे थे। एक साल उसकी दुकान अच्छी चली और इसके बाद उसे घाटा हो गया, जिसके चलते उसने वर्ष 2024 के दौरान दुकान बंद कर कार चालक के रूप में कार्य करने लगा। आर्थिक तंगी से परेशान तिरुमला रेड्डी तंगी दूर करने के लिए गांजा बेचने लगा। जाँच के दौरान पता चला कि वह इन दिनों गांजा सप्लायरों से गांजा खरीदकर वह हैदराबाद में बेचने लगा। इस मामले में छोटू नामक एक आरोपी फरार है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






