हैदराबाद : ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत
हैदराबाद, नामपल्ली रेलवे पुलिस की परिधि के अंतर्गत एमएमटीएस की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई।
रेलवे पुलिस ने बताया कि मैदूपल्ली मंथनी मंडल, करीमनगर निवासी सत्यनारायण की पत्नी मेडीशेट्टी बेबी (52) और उसकी रिश्तेदार वी. सत्यवाणी (29) हैदराबाद में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे। कल शाम के समय दोनों अपना कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें… चारमीनार के पास हंगामा करने वालों को जेल
रास्ते में चंदानगर और हफीजपेट के बीच रेल पटरियाँ पार करते समय दोनों वहाँ से गुजर रही एमएमटीएस की चपेट में आ गए। इस हादसे में बेबी की मौके पर ही मौत हो गई और घायल सत्यवाणी ने अस्पताल ले जाते समय बीच मार्ग में ही दम तोड़ दिया। रेलवे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



