हैदराबाद : चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की नृशंस हत्या

Ad

हैदराबाद, बोराबंडा थाना परिधि में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते व्यक्ति ने कल देर रात गहरी नींद में सो रही पत्नी पर मूसल से हमला कर हत्या कर दी। बोराबंडा पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी नगर निवासी आंजनेयुलू को उसकी पत्नी एम. सरस्वती (34) पर लम्बे समय से संदेह था। इस मामले को लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़े भी हो रहे थे। कल देर रात गहरी नींद में सो रही पत्नी पर आंजनेयुलू ने मूसल से चार-पाँच जोरदार प्रहार कर दिए। इस हमले में सिर फट जाने से सरस्वती की मौके पर ही मौत हो गई।

सरस्वती की हत्या करने के बाद दूसरे कमरे में सो रहे अपने दोनों बच्चों से आंजनेयुलू ने कहा कि उनकी माँ का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसीलिए वे उसे परेशान न करें। यह कहने के बाद घर की लाइट बंद कर आंजनेयुलू फरार हो गया।कुछ देर बाद आंजनेयुलू के दोनों बच्चों को पिता की बातों पर संदेह हुआ, क्योंकि वे कुछ दिन से देख रहे थे कि उनके माता-पिता के बीच झगड़े हो रहे थे। दोनों बच्चे अपनी माँ की खोज-खबर लेने के लिए कमरे में गए। लाइट चालू करने पर उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शी मित्रा की पहल से 10 दिन में 100 एफआईआर

बच्चे खून में लथपथ माँ का शव देखकर मौसी को सूचना दी

कमरे के भीतर उनकी माँ खून में लथपथ पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरन्त अपनी मौसी लक्ष्मी को फोन किया और माँ का निधन होने की जानकारी दी। लक्ष्मी ने बच्चों के फोन कॉल को मजाक समझा, लेकिन कुछ देर बाद दोनों बच्चों ने वीडियो कॉल कर अपनी मौसी को खून में लथपथ अपनी माँ का शव दिखाया। जानकारी मिलते ही लक्ष्मी तुरन्त अपनी बहन के घर पहुँच गई और डायल 100 के जरिए पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

लक्ष्मी के अनुसार, आंजनेयुलू मूलत कर्नूल का रहने वाला और पेशे से कार चालक है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने क्लूस टीम के जरिए घटनास्थल की बारिकी से छानबीन करवाई। सेंट्रल जोन की पुलिस उपायुक्त के. शिल्पावल्ली ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लक्ष्मी की शिकायत पर आंजनेयुलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ की। घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना मूसल बरामद किया। सरस्वती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button