हैदराबाद : सहजीवन बिताने वाली महिला की पुत्र के हाथों हत्या

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र जवाहरनगर थाना परिधि में एक अन्य व्यक्ति के साथ सहजीवन बिताने वाली एक महिला की उसके पुत्र ने हत्या कर दी। जवाहरनगर पुलिस इंस्पेक्टर सैदय्या ने बताया कि विघ्नेश्वरा कॉलोनी, बालाजी नगर निवासी पटोल्ला रजनी (40) अपने पति के निधन के बाद अपने दो लड़कों और लड़की के साथ रह रही थी। लम्बे समय से वह जमील (38) नामक व्यक्ति के साथ सहजीवन बिता रही थी।

जमील के साथ रजनी का सहजीवन बिताना उसके छोटे लड़के राजकिरण (24) को पसंद नहीं था। आए दिन राजकिरण इस मामले को लेकर आए दिन रजनी से झगड़ा भी करता था। राजकिरण ने जमील से खुन्नस पाल रखी थी। यह खुन्नस तब और बढ़ गई, जब जमील ने राजकिरण के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर उस पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद से राजकिरण जमील को रास्ते से हटाने की ठान ली और उसकी हत्या करने के लिए उसने अपने दोस्तों कृष्णा, शोएब, सोहेल और मलिक से बातचीत की। उसके दोस्त जमील की हत्या करने के लिए उसका साथ देने को तैयार हो गए।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शी मित्रा की पहल से 10 दिन में 100 एफआईआर

राजकिरण ने शराब की दावत के बहाने जमील को बुलाया

सोची-समझी साजिश के तहत गत 15 जनवरी को राजकिरण ने जमील को अपने घर शराब की दावत के लिए बुलाया। जमील के घर आने के बाद उसने अपने दोस्तों और जमील के साथ मिलकर शराब पी। शराब पीने के बाद जब जमील अपने घर जाने के लिए राजकिरण के घर से बाहर निकला। उसी समय राज किरण और उसके दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई की। इस दौरान रजनी बीच बचाव करने के लिए आई।

हालाँकि राजकिरण के सिर पर खून सवार था और उसने उसी समय रसोई घर में रखा चाकू लेकर आया और जमील पर वार करने लगा। उसी समय रजनी जमील को बचाने के लिए बीच में आ गई और चाकू का वार रजनी की आँख पर जा लगा। चाकू आँख के भीतर गहराई में धँस जाने के कारण रजनी बुरी तरह घायल हो गई। उसे गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ रविवार की सुबह रजनी ने दम तोड़ दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन कर हत्या के मामले में राज किरण और कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button