आईसीएआर-नार्म : निवारक सतर्कता में कर्मचारियों और समुदाय की सक्रिय भूमिका पर जोर

हैदराबाद, आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (नार्म) हैदराबाद द्वारा सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य लोक सेवा के सभी पहलुओं में पारदर्शिता, अखंडता और जवाबदेही को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का मूल्यांकन नार्म में किया गया। सतर्कता सप्ताह का शुभांरभ नार्म के निदेशक डॉ. गोपाल लाल द्वारा सभी स्टाफ सदस्यों और 115 वैज्ञानिक-प्रोबेशनर्स (एफओसीएआरएस) को गत 27 अक्तूबर को नैतिक शासन के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए सत्यनिष्ठा शपथ दिलाने के साथ हुआ। डॉ. गोपाल लाल ने सतर्कता प्रबंधन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों-जवाबदेही, जिम्मेदारी, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा, खरीद, वित्तीय और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में निरीक्षण को मजबूत करने में उनकी प्रासंगिकता पर जोर दिया।

मूल्यांकन के दौरान सतर्कता अधिकारी डॉ. डी. थम्मी राजू ने सतर्कता दृष्टिकोण का विस्तफत अवलोकन प्रस्तुत किया, जिसमें निवारक सतर्कता में कर्मचारियों और समुदाय की सक्रिय भूमिका व निरंतर जागरूकता अभियानों के महत्व पर जोर दिया गया। सीएओ (एसजी) विवेक पुरवार ने संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के लिए एआईपीआर, सीसीएस नियमों और समय प्रबंधन के विशेष संदर्भ के साथ सतर्कता सिद्धांतों का पालन करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

Ad

यह भी पढ़ें… राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा विरासत संस्थान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह, थीम रही ‘हमारी साझा जिम्मेदारी’

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के हिस्से के रूप में केंद्रीय विषय सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत कई आउटरीच, जागरूकता गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डॉ. गोपाल लाल ने मूल्यांकन समारोह के दौरान इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। समापन समारोह में अकादमी के कर्मचारी, वैज्ञानिक, पीजीडी-एबीएम के छात्र उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button