भक्त कन्नप्पा के बारे में जानना है तो फिल्म ज़रूर देखें – प्रभास

तेलुगु के हीरो मंचू विष्णु द्वारा अभिनीत नई तेलुगु फिल्म कन्नप्पा इस सप्ताह रिल़ीज हो रही है। प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, अगर आप महादेव के परम भक्त कन्नप्पा के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको फिल्म कन्नप्पा ज़रूर देखनी चाहिए। बॉलीवुड डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ तमिल, हिन्दी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो रही है। इसमें कईं सारे प्रमुख स्टार्स काम कर रहे हैं। खासकर, बॉलीवुड स्टार हीरो अक्षय कुमार और पैन इंडिया स्टार प्रभास एक अहम किरदार में नज़र आएंगे।

यह भी पढ़ें: ख्वाब थे अफसर बनने के, किस्मत ने बना दिया सितारा – राशि खन्ना

फिल्म के प्रमोशन के तहत प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, अगर आप महादेव के परम भक्त कन्नप्पा के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको यह फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए। इस फिल्म में उनके त्याग और भक्ति को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। प्रभास ने फिल्म कन्नप्पा में रुद्रा का किरदार निभाया है। इससे संबंधित रिलीज़ किए गए प्रभास के पोस्टरों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब सोशल मीडिया पर प्रभास के पोस्ट की वजह से दर्शकों की इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button