कालेश्वरम बैराज मरम्मत योजना पर महत्वपूर्ण कदम

हैदराबाद, सिंचाई विभाग द्वारा बैराजों की मरम्मत के लिए डिज़ाइन उपलब्ध करवाने हेतु एजेंसियों या संस्थानों से रुचि पत्र आमंत्रित करने के निर्णय को सही माना जाए, तो राज्य सरकार कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना (केएलआईएस) के मेदिगड्डा, अन्नारम और सुंदिला बैराजों को फिर से चालू करने की अपनी योजना पर निर्णायक रूप से आगे बढ़ती दिख रही है।

इससे पहले सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने 19 सितंबर को विभाग के अधिकारियों को कालेश्वरम परियोजना के बैराजों की मरम्मत के लिए डिज़ाइन सलाहकारों की पहचान और चयन करने का निर्देश दिया था। हालांकि विपक्षी दल बीआरएस और भाजपा दोनों ही राज्य सरकार पर जानबूझकर बैराजों की उपेक्षा करने का आरोप लगा रहे हैं।

मंगलवार के निर्णय से सरकार के इस रुख को बल मिलने की उम्मीद है कि वह बैराजों को सुरक्षित संचालन की स्थिति में लाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। गौरतलब है कि अक्तूबर 2023 में मेडिगड्डा बैराज के ब्लॉक 7 में गंभीर क्षति देखी गई थी। उसके तुरंत बाद अन्नारम और सुंडिला बैराज में भी गंभीर रिसाव की समस्याएँ सामने आई थीं।

यह भी पढ़े: गाजा शांति योजना पर ट्रंप को 8 मुस्लिम देशों का समर्थन

वर्तमान बाढ़ का मौसम अगले दो महीनों में कम होने की उम्मीद के साथ ही विभाग को उम्मीद है कि बैराजों और नदी तल पर सभी आवश्यक भू-तकनीकी और भूभौतिकीय परीक्षण पूरे हो सकेंगे। एक बार यह कार्य पूरा हो जाने के बाद यह देखने की योजना है कि क्या मरम्मत कार्य गर्मियों के महीनों में किया जा सकता है, जब अन्नारम और सुंडिला में गोदावरी का प्रवाह सबसे कम होता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button